देवरिया न्यूज़

: :

Sawan 2022: सावन सोमवारी का कर रहे व्रत,तो जान लें किन चीजों का सेवन करना है वर्जित

देवरिया : सावन महीने का आज पहला सोमवार है। सावन में सोमवार के दिन का खास महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इसलिए इस पूरे महीने में भक्त भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं।

सावन के महीने में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करना भी लाभदायक माना गया है। जो भक्त सावन सोमवारी का व्रत रखते हैं तथा शिव शंभू की पूजा करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। कुछ लोग इस महीने में फलाहार रहकर व्रत करते है, तो कुछ लोग सेंधा नमक खाकर व्रत करते हैं। यदि आप भी इस बार सावन का पहला सोमवार व्रत रखने वाले हैं तो आपको इस दिन कौन-कौन सी चीजें खानी चाहिए और कौन सी नहीं ये बात जान लेना जरूरी है।

सावन सोमवार व्रत में खाएं ये चीजें

सावन के महीने में गर्मी खूब पड़ती है। ऐसे मौसम में व्रत रखने पर हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में यदि आप सात्विक भोजन ग्रहण करें, तो आपके शरीर के लिए अति उत्तम होगा। फलहार के तौर पर आप सेब, केला, अनार, नाशपाती, तरबूज, खीरा, आम, खरबूजा, अनार खा सकता हैं। ये सारे फल शरीर में पानी की कमी की पूर्ति करता हैं। इसके अलावा आप भुना हुए मखान, दूध, दही, मूंगफली, पनीर, साबूदाने की खिचड़ी, कुट्टू के आटे की पूरी,आलू की सब्जी खा सकते हैं। आप चाहें तो सेंधा नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सावन सोमवार व्रत में क्या न खाएं

सावन सोमवार के व्रत में गेंहू,सूजी या आटे का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा लाल मिर्च और सादा नमक युक्त मसालेदार और तली भुनी चीजों का सेवन भी वर्जित रहता है।

सावन महीने के प्रमुख व्रत-पर्व:

25 जुलाई 2022 को प्रदोष,
26 जुलाई 2022 को मास शिवरात्रि,
28 जुलाई 2022 को हरियाली अमावस्या,
31 जुलाई 2022 को हरियाली तीज,
2 अगस्त 2022 को नागपंचमी
12 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन।

बता दें कि सावन महीना इस साल 14 जुलाई दिन गुरुवार से शुरू हुआ है और 13 अगस्त 2022 तक रहेगा। इस दौरान नाग पंचमी, हरियाली तीज और रक्षाबंधन जैसे कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *