देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए लोगों को कोरोना काल के दौरान अपनाई गई आदतों को फिर से प्राथमिकता देनी चाहिए। (PM Modi Appeal) के दौरान उन्होंने खासतौर पर ईंधन बचाने, ऑनलाइन कामकाज बढ़ाने और अगले एक साल तक सोना न खरीदने की सलाह दी।
1 साल तक सोना ना खरीदने की अपील
पीएम ने कहा कि- “मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे एक साल तक सोना न खरीदें। कोरोनाकाल के दौरान हमने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था। हमने इसकी आदत डाल ली थी। आज भी समय की मांग है कि हम उन व्यवस्थाओं को फिर से प्राथमिकता दें।
“जंग का असर भारत समेत दुनिया पर”
साथ ही पीएम ने कहा- “पिछले दो महीने से चल रही मिडिल ईस्ट जंग का असर काफी ज्यादा हुआ है। इसका असर दुनिया सहित भारत पर पड़ा है। मौजूदा समय में विदेश मुद्रा बचाने पर भी विशेष जोर पीएम मोदी की तरफ सेदिया गया है। उन्होंने कहा है कि दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल महंगे हो चुके हैं। ईंधन की बचत करना बेहद ही जरूरी है”
“सप्लाई चेन संकट से जूझ रही दुनिया”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया इस समय एक बड़े सप्लाई चेन संकट से जूझ रही है। यूक्रेन और मिडिल ईस्ट जंग ने वैश्विक स्तर पर कठिनाइयों को बढ़ा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 से 6 सालों से हमारी सरकार इस संकट से निपटने की कोशिश कर रही है। आज फर्टिलाइजर की बोरी तीन हजार रुपए की बिक रही है। वहीं भारत में वही बोरी किसानों को 300 रुपए में मुहैया कराई जा रही है।