देवरिया। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। बीजेपी ने राज्य में प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 206 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस बड़ी जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। (West Bengal CM Face) को लेकर पार्टी के अंदर और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा। तारीखों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने की है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी (Bengal CM Candidate) के रूप में किस नाम पर मुहर लगाती है।
सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे माने जा रहे
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। उन्होंने चुनाव में बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से हराया। पिछले पांच वर्षों से वह नेता विपक्ष की भूमिका निभा रहे थे, जिससे उनका दावा मजबूत माना जा रहा है। (Bengal CM Candidate) के रूप में उनकी दावेदारी चर्चा में है।
महिला सीएम पर भी हो सकता है फैसला
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी इस बार महिला कार्ड भी खेल सकती है। अगर ऐसा होता है तो रूपा गांगुली और अग्निमित्रा पॉल जैसे नाम सामने आ रहे हैं। पार्टी महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय ले सकती है, जिससे (West Bengal CM Face) की तस्वीर बदल सकती है।
इन नेताओं से मिल रही कड़ी टक्कर
सुवेंदु अधिकारी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल माने जा रहे हैं। इन सभी नेताओं का संगठन और राजनीति में मजबूत अनुभव है, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
बीजेपी की जीतके बाद बढ़ा उत्साह
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार के चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछली बार के मुकाबले 129 सीटों का इजाफा किया है। पहले जहां पार्टी को 77 सीटें मिली थीं, वहीं इस बार 206 सीटों के साथ सत्ता में वापसी की है। कोलकाता से लेकर नई दिल्ली तक पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।