देवरिया। विधानसभा चुनाव नतीजे 2026 (Assembly Election Results 2026 India) में देश के कई राज्यों की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने कई जगहों पर नया नेतृत्व चुना है। बंगाल में बीजेपी की जीत का जश्न रुझानों के साथ ही शुरू हो गया था। आइए जानते हैं बाकी राज्यों का हाल।

तमिलनाडु में विजय का बड़ा धमाका

तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय (Vijay TVK Party) की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम (TVK)’ ने पहली ही बार में शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 107 सीटों पर जीत या बढ़त हासिल कर राज्य की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है। डीएमके और एआईएडीएमके जैसी स्थापित पार्टियां पीछे छूटती नजर आ रही हैं।

स्टालिन और मंत्रियों को झटका

मौजूदा मुख्यमंत्री एम के स्टालिन (MK Stalin DMK) शुरुआत से ही खुद अपनी सीट पर पीछे चल रहे थे। इसके साथ ही उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा। स्टालिन ने नतीजों को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अब एक जिम्मेदार विपक्ष (Strong Opposition Role) की भूमिका निभाएगी।

विजय के वादों ने जीता जनता का भरोसा

विश्लेषकों का मानना है कि विजय के चुनावी वादे, जैसे महिलाओं को ₹2500 मासिक सहायता और अन्य योजनाएं, जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहीं। इस जीत के साथ विजय अब एमजीआर और जयललिता जैसे बड़े नेताओं की श्रेणी में शामिल होते नजर आ रहे हैं।

केरल में सत्ता परिवर्तन, UDF की बड़ी जीत

केरल में इस बार फिर परंपरा के अनुसार सत्ता बदल गई है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF Victory Kerala) ने 140 में से 100 सीटें जीतकर वामपंथी सरकार को बाहर कर दिया है। पार्टी नेताओं ने इसे जनता का भरोसा बताया है।

असम में BJP की पकड़ बरकरार

असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (BJP Assam Result) के नेतृत्व में भाजपा ने मजबूत प्रदर्शन किया है।  यहां भाजपा गठबंधन ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को केवल 21 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

पुडुचेरी में मुकाबला दिलचस्प

पुडुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC Puducherry) 11 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है। यहां सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

 किस राज्य में कितनी सीटें

  • पश्चिम बंगाल: 294 सीटें (एक सीट पर पुनर्मतदान)
  • तमिलनाडु: 234 सीटें
  • असम: 126 सीटें
  • केरल: 140 सीटें
  • पुडुचेरी: 30 सीटें