देवरिया। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित फिल्म Krishnavataram Part 1: Hridayam इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 7 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए फिल्म को पूरे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। (Krishnavataram Part 1 Hridayam) को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है।
कलाकारों को हुआ सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मंत्रिमंडल के कई सदस्यों के साथ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसकी कहानी, प्रस्तुति और भारतीय संस्कृति से जुड़े संदेश की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा —
“मा. राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज लखनऊ में मंत्रिमंडल के मा. सदस्यों के साथ योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी के दिव्य माहात्म्य पर आधारित हिंदी फिल्म कृष्णावतारम् की स्पेशल स्क्रीनिंग में सम्मिलित हुआ।”
“सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाली फिल्म”
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को बढ़ावा देने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसी सोच के तहत (UP Tax Free Film) के रूप में ‘कृष्णावतारम पार्ट-1: हृदयम’ को टैक्स फ्री किया गया है।
स्कृति जैना के अभिनय की हो रही तारीफ
फिल्म में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पोती संस्कृति जैना ने भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी सत्यभामा का किरदार निभाया है। उनके अभिनय को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन हार्दिक गुर्जर ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट और निवाशियनी कृष्णन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर लगातार बढ़ रही कमाई
(Krishnavataram Movie) बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 1.38 करोड़ रुपये पहुंच गया। तीसरे दिन फिल्म ने 2.77 करोड़ और चौथे दिन 4.19 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 8.77 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बढ़ सकती है।