देवरिया : दिवाली के बाद से ही उत्तर भारत में मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की वजह से दोहरी मार पड़ रही है। दक्षिण के राज्यों में बारिश ने आफत मचाई हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है।
मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में 6 और 7 नवंबर को मध्यम बारिश और बर्फबारी होने वाली है। इससे इलाके में ठंड के भी बढ़ने की संभावना है। उत्तराखंड में छह और सात को बर्फबारी और बारिश होगी। पंजाब में पांच और छह नवंबर को बारिश के आसार हैं।
दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश के असार
एक चक्रवाती सर्कुलेशन केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर स्थित है और एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा कोमोरिन क्षेत्र से दक्षिण अंडमान सागर तक इस प्रणाली से निचले क्षोभमंडल स्तरों में दक्षिण अंडमान सागर तक जाती है। इसके असर के चलते पांच और छह नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, उसके बाद अगले 2-3 दिनों के लिए दक्षिण प्रायद्वीपीय के कई हिस्सों में वर्षा गतिविधि में कमी आएगी।
एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर मध्य क्षोभमंडल स्तरों में बना हुआ है। इसके चलते 06-08 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की,मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है।