देवरिया : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर रविवार को किलकारियां गूंज उठीं। आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। पूरा परिवार जश्न मना रहा है। आलिया सुबह मुंबई के रिलायंस अस्पताल पहुंची, जहां उनकी डिलीवरी हुई। इस दौरान नीतू कपूर के अलावा सोनी राजदान अस्पताल में मौजूद रहीं। शाम को वह अस्पताल से घर लौटीं। उन्होंने बताया कि वह बेहद खुश हैं।
इससे पहले आलिया भट्ट और बेटी की बुआ रिद्धिमा कपूर ने इस बात की घोषणा कर दी थी कि उनके घर लक्ष्मी आ गई है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ सी आ गई। फैंस के रिएक्शन कुछ इस प्रकार हैं-
इसी साल हुई थी रणवीरऔर आलिया शादी
यह साल रणवीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए काफी शानदार रहा है। एक साथ कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इसी साल 14 अप्रैल 2022 को रणवीर और आलिया शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर गली मोहल्लों तक हर जगह चर्चा थी। इस बीच पर्सनल लाइफ के अलावा प्रोफेशनल लाइफ भी दोनों एक्टर्स के लिए जबरदस्त रही है। दोनों की फिल्म ब्रहास्त्र सुपरहिट रही है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा की रणवीर और आलिया के लिए यह साल जबरदस्त रहा है।
बता दें कि आलिया भट्ट इस समय अपनी करियर के पीक पर हैं। इस साल की शुरुआत में वह ब्लॉकबास्टर फिल्म RRR में नजर आई थी, जिसके बाद आलिया की फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। हाल में रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र ने तो इस साल कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
दादी बनने के बाद नीतू कपूर का रिएक्शन
पपराजी ने जब नीतू कपूर से पूछा कि वह दादी बन गई हैं तो इस पर क्या कहेंगी? नीतू ने कहा, ‘हमेशा तुम यही पूछते हो मैं क्या बोलना चाहूंगी? मैं बहुत खुश हूं।‘ उनसे आगे पूछा गया कि बेबी किस पर गई है आलिया या रणबीर। तो वह कहती हैं, ‘अभी वह छोटी है ना। पता नहीं अब। क्यूट है।‘ नीतू कपूर ने बताया कि आलिया की तबीयत एकदम फर्स्ट क्लास है। वह ठीक है।