देवरिया : साल आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में भी इसका महत्व है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार किसी भी ग्रहण का लोगों के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो कुछ राशियों पर साल का अंतिम चंद्र ग्रहण अशुभ प्रभाव डालेगा। लेकिन कुंभ राशि के जातकों के लिए ये शुभता लेकर आएगा। आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
चंद्र ग्रहण की तिथि और समय
साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर, मंगलवार, को करीब दोपहर 02:39 से शुरू होगा और शाम 06:19 बजे तक रहेगा।

सूतक काल
चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय सुबह 5:30 बजे से शुरू हो जाएगा। ये चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ नहीं है। इस राशि के लोगों को इस दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखने की जूरत है। ग्रहण के दौरान किसी भी नए काम को शुरू करने से बचें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों पर भी साल का आखिरी चंद्र ग्रहण बुरा असर पड़ेगा। इस दौरान आपके खर्चे काफी बढ़ सकते हैं। साथ ही मानसिक तनाव की स्थिति भी आ सकती है।

कन्या राशि
चंद्र ग्रहण के बाद कन्या राशि के जातकों को पूरे 15 दिन सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी भी तरह के अनावश्यक खर्च करने से दूर रहें। वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के दौरान संभल कर रहने की आवश्यकता है। इस दौरान पैसे से जुड़ा कोई भी काम करने से बचें, नहीं तो बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।
डिस्क्लेमर : ये खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसमें शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए देवरिया समाचार उत्तरदायी नहीं है।