देवरियाभारत के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। इसी बौखलाहट में वो भारत पर लगातार हमले कर रहा है। भारतीय सेना पाकिस्तान के द्वारा किए हमलों का मुंहतोड़ जवाब भी दे रही है। सीमा पर युद्ध के हालात बनते हुए नजर आ रहे हैं। कई सीमावर्ती इलाकों में पूरी तरह से ब्लैक आउट कर दिया गया है।

पाक को भारत का करारा जवाब

पाकिस्तान के हमले का भारत करारा जवाब दे रहा है। गुरुवार की रात भी पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से कई हमले किए जिन्हें भारती सेना ने असफल कर दिया। ये हमले जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के इलाकों में किए गए थे। पाकिस्तान की तरफ से सुसाइड ड्रोन से भी हमला किया गया था जिसे भारत के S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम ने ध्वस्त कर दिया था। पाक ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को भी निशाना  बनाने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने उसके इस मंसूबे को भी नाकाम कर दिया।

LoC पर लगातार हो रही फायरिंग

पाकिस्तान की तरफ से एलओसी के पास कुपवाड़ा और बारामूला में पाकिस्तान लगातार फायरिंग कर रहा है। साथ ही आरएसपुरा में भी सेलिंग जारी है । भारतीय सेना की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की जा रही है। पाकिस्तान ने सतवारी, सांबा, आरएसपुरा सेक्टर और अरनिया में 8 मिसाइलें दागी जिन्हें भारत की तरफ से पूरी तरह से नाकाम कर दिया गया।

सीमा के कई इलाकों में पूरी तरह से ब्लैकआउट

पाकिस्तान की तरफ से हो रहे हमलों को देखते हुए सीमावर्ती कई इलाकों में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है। इस तरह की परिस्थितियों की संभावना को देखते हुए 7 मई को ही देशभर के कई शहरों में मॉकड्रिल पहले ही कर ली गई थी। फिलहाल जम्मू, उधमपुर, किश्तवाड़, अखनूर, सांबा, श्रीनगर और अनंतनाग में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिय गया है। वहीं राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में पंजाब के चड़ीगढ़, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में वहीं गुजरात में भुज और कच्छ में पूरी तरह से ब्लैक आउट कर दिया गया है। साथ ही लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी अपने दुकानें बंद कर घर चले जाएं  और घरों, दुकानों और गाड़ियों की लाइटें पूरी तरह से बंद रखें।

धर्मशाला में रोका गया IPL मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही सैन्य कार्रवाई के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा IPL का मैच भी रद्द कर दिया गया है।  ये मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था। मैच के बीच में भी मैदान की फ्ल्ड लाइट्स बंद कर दी गई और स्टेडियम के इमरजेंसी गेट खोलकर दर्शकों को बाहर जाने का अनुरोध किया गया। जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत मैच रद्द कर ने का फैसला किया।