देवरिया : भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। सावन मास के सोमवार का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सावन में पड़ने वाले सोमवार में विधि पूर्वक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही सोमवार व्रत करने से जीवन में खुशहाली व सुख-समृद्धि आती है।
सावन मास का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को पड़ रहा है। खास बात यह है कि सावन मास के दूसरे सोमवार को कई विशेष संयोग बन रहे हैं। जिसके कारण इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। इसलिए सावन के दूसरे सोमवार विधि पूर्वक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें । इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है ।
सावन का दूसरा सोमवार खास
सावन महीने का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को है। इस दिन प्रदोष व्रत का शुभ संयोग बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष व्रत भी भगवान शिव को समर्पित है। इसके साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि के साथ धुव्र योग बन रहा है। सर्वार्थ व अमृत सिद्धि योग में किए गए कार्यों का फल शीघ्र मिलता है। इस योग में पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इन चार राशियों पर भगवान शिव की कृपा होगी।
मेष राशि
सावन का दूसरा सोमवार मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है। इसके अलावा आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। पुरस्कार प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को सावन के दूसरे सोमवार को शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जा सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बनेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सावन मास का दूसरा सोमवार शुभ साबित हो सकता है। पारिवारिक दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। कार्यस्थल पर आपको प्रमोशन के योग बनेंगे।
मीन राशि
सावन का दूसरा सोमवार मीन राशि वालों के लिए जीवन में खुशियां ला सकता है। इस दौरान संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। वाहन या भवन आदि की खरीदारी संभव है।