देवरिया न्यूज़

: :

रोहित शर्मा का एक और कारनामा, टी-20 में फिर बने रनों के शहंशाह, कोहली को पीछे छोड़ा

देवरिया : भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की बल्लेबाजों की सूचि में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

रोहित शर्मा ने त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। गप्टिल इस हफ्ते की शुरुआत में ही रोहित को पीछे छोड़ते हुए सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। वह रोहित से 20 रन आगे थे।

बने टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

मार्टिन गप्टिल ने हाल ही में स्कॉटलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में 40 रन की पारी खेलकर रोहित शर्मा को रनों की दौड़ में पीछे छोड़ा था। उनके नाम 3399 रन दर्ज हैं। रोहित को गप्टिल को पीछे छोड़ने के लिए 20 रन से ज्यादा बनाने थे और वो विंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में ऐसा करने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने 35 गेंद में अपना 27वां अर्धशतक 5 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। गुप्टिल के बाद विराट कोहली (3,308), आयरलैंड के वनडे कप्तान पॉल स्टर्लिंग (2,894) और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच हैं, जो 2,855 रनों के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

रोहित का अंतरराष्ट्रीय टी20 में रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने 129* मैच की 121* पारियों में 16 बार नाबाद रहते 3432* रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान चार शतक और 27* अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 118 रन रहा है। वो अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी हैं। टी-20 क्रिकेट में रोहित से आगे कोहली थे, जिनके नाम 30 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड था। लेकिन अब रोहित ने विराट को पीछे छोड़ दिया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *