देवरिया न्यूज़

: :

CWG 2022: 11 दिन, 19 खेल और 72 देश के बीच खेलों का घमासान, जानें इनसे जुड़ी बातें

देवरिया : इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स आज दूसरा दिन है। शनिवार को भारत को पहला मेडल मिल सकता है। यह मेडल डिफेंडिंग चैम्पियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की तरफ से आ सकता है। टोक्यो ओलंपिक में भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद फैंस को एक बार फिर से भारतीय एथलीट्स से एक यादगार प्रदर्शन की उम्मीद है। भारत की तरफ से कई खिलाड़ी पदक के दावेदार हैं, इसमें कईयों से तो स्वर्ण पदक की उम्मीद भी रहेगी।

22वें कॉमनवेल्थ गेम्स 72 देशों के 5000 से ज्यादा एथलीट ने भाग लेने जा रहे है। भारत की तरफ से 200 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 11 दिनों के कार्यक्रम के दौरान आठ पैरा-स्पोर्ट्स के साथ 19 खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस बार इस टूर्नामेंट में महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा एथलेटिक्स, बैडमिंटन,मुक्केबाजी, कुश्ती, हॉकी, जूडो समेत कई अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी। आइए जानते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी कुछ बातें…

कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत

ब्रिटेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत की थी और उसमें वो देश शामिल हैं, जो कभी ब्रिटिश औपनिवेशिक व्यवस्था के भाग थे। ऐसा कहा जा सकता है कि इस गेम्स में वो देश ही हिस्सा लेते हैं, जिनपर ब्रिटने ने राज किया था। इसमें भारत भी शामिल है। बताया जाता है कि इस खेल का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र, साक्षरता, मानवाधिकार, बेहतर प्रशासन, मुक्त व्यापार और विश्व शांति को बढ़ावा देना था।

पहला कॉमनवेल्थ गेम्स

पहला राष्ट्रमंडल खेल 1930 में कनाडा में खेला गया था और तब से ही इसका आयोजन हर 4 साल बाद होता रहा है। सिर्फ साल 1942 से 1946 के बीच इसका आयोजन नहीं हुआ, क्योंकि इस बीच द्वितीय विश्व युद्ध चल रहा था। यह भी बता दें कि पहले इसका नाम कॉमनवेल्थ गेम्स का नाम ब्रिटिश एंपायर गेम्स था। इन गेम्स को ब्रिटिश एम्पायर गेम्स, ब्रिटिश एम्पायर व कॉमनवेल्थ गेम्स और ब्रिटिश राष्ट्रमंडल खेल के नाम से भी जाना जाता है।

कॉमनवेल्थ खेलों में भारत का प्रदर्शन

भारतीय दल ने 2010 के कॉमनवेल्थ खेलों में 101 पदक जीते थे और अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार किया था। पिछले दो दशकों में कॉमनवेल्थ खेलों की पदक तालिका में भारत ने लगातार सुधार किए हैं। भारत ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्‍स में अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया था, जहां उसे 66-पदक मिले थे। भारत की तरफ से इस बार 215 खिलाड़ियों का एक बड़ा दल भेजा गया है।

कहां देख सकते हैं

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्‍स इंडिया (एसपीएन) ने बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के प्रसारण अधिकार (एक्‍सक्‍लूसिव टीवी और डिजिटल) हासिल किए हैं। यहां पर आप खेलों का आनंद ले सकते हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *