देवरिया न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, ऐसा करने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

देवरिया। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू तेजपुर वायु सेना स्टेशन पर पायलट के रूप में नजर आईं। राष्ट्रपति मुर्मू ने शनिवार को Su-30 MKI लड़ाकू विमान पर एक ऐतिहासिक उड़ान भरी। उड़ान भरने से पहले उन्होंने पायलट की यूनिफॉर्म पहनी इस तरह की उड़ान भरने वाली वे तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।

लगभग 30 मिनट तक आसमान में रहीं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति मुर्मू ने लगभग 30 मिनट की उड़ान भरी, जिसमे उन्होंने हिमालय के साथ ब्रह्मपुत्र और तेजपुर घाटी को कवर किया। Su-30 MKI लड़ाकू विमान को 106 स्क्वॉड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। इस बीच राष्ट्रपति को विमान और भारतीय वायु सेना (IAF) की परिचालन क्षमताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

6 से 8 अप्रैल तक असम दौरे पर हैं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति मुर्मू 6 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल तक असम के दौरे पर हैं। उन्होंने 7 अप्रैल को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव 2023 का उद्घाटन किया था और माउंट कंचनजंगा अभियान 2023 को हरी झंडी भी दिखाई। उसी दिन गुवाहाटी उच्च न्यायालय के 75 साल पूरे होने पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।




Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *