देवरिया न्यूज़

: :

IPL 2023: आईपीएल की है ब्रांड वैल्यू बेमिसाल, जानिए इनसे जुड़ी फैक्ट्स

देवरिया । आईपीएल दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग है। एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2023 के पहले वीकेंड पर जियो सिनेमा पर डिजिटल व्यूअरशिप 1.47 बिलियन थी, जोकि 2022 की पूरे डिजिटल व्यूअरशिप से ज्यादा थी। साल 2022 के आईपीएल के पहले हफ्ते में टीवी पर आईपीएल देखने वालों की संख्या 229 मिलियन और यही संख्या वर्ष 2021 के आईपीएल के पहले हफ्ते में 267 मिलियन थी।

आईपीएल की ब्रांड वैल्यू

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल की 2020 में ब्रांड वैल्यू कोरोना के कारण घटकर $4.4 बिलियन हो गई थी। वहीं, 2014 में आईपीएल की ब्रांड वैल्यू $3.2 बिलियन थी और यही आंकड़ा साल 2021 में बढ़कर $6.19 बिलियन हो गया था। आईपीएल में सबसे महंगी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस है और उसकी ब्रांड वैल्यू 2021 में $70.3 मिलियन थी। इसी साल चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड वैल्यू $56.8 मिलियन और कोलकाता की ब्रांड वैल्यू $52.8 मिलियन है।

आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी

सैम करन आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी है। उन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। उन्होंने क्रिस मॉरिस का 16.25 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, 2021 की नीलामी के दौरान मॉरिस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था। साल 2015 के आईपीएल में युवराज को दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ में टीम में शामिल किया था।

आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर

आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर पांच विकेट पर 263 रन है, जिसे 23 अप्रैल 2013 को आरसीबी ने पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ बनाया था। इस मैच में क्रिस गेल ने सिर्फ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाये थे। यह स्कोर आईपीएल के इतिहास में किसी खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर है। आरसीबी के पास आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी है, जो 248 रन तीन विकेट खोकर बनाये थे। यह स्कोर 14 मई 2016 को गुजरात लायंस के खिलाफ बनाया गया था।

सबसे तेज और सबसे धीमी आईपीएल सेंचुरी

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ केवल 30 गेंदों में 100 रन बना दिए थे। गेल ने अपनी इस पारी में 17 छक्के थे और 13 चौके लगाये थे। वहीं, आईपीएल इतिहास का सबसे धीमा शतक लगाने का रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम है। उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 2009 के आईपीएल के मैच में 67 गेंदों में 100 रन बनाए थे।

आईपीएल में टीमों द्वारा खर्च

जानकारी के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की शुरुआत के बाद से अब तक 978.3 करोड़ खर्च किए हैं। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1003.7 करोड़ खर्च किए हैं। नई टीमें यानी गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 174.3 करोड़ और 179.8 करोड़ खर्च किए हैं। आईपीएल की शुरुआत से चेन्नई सुपर किंग्स ने 854.1 करोड़, राजस्थान रॉयल्स ने 704.8 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद ने 735.4 करोड़, पंजाब किंग्स ने 860.8 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स ने 918.7 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 939.6 करोड़ खर्च किये हैं।

विदेशी मैदानों पर आईपीएल

आईपीएल तीन बार भारत से बाहर खेला जा चुका है। पहली बार आईपीएल विदेशी मैदान पर तब खेला गया था जब भारत में 2009 के लोकसभा चुनाव थे। इस सीजन का आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। दूसरी बार आईपीएल 2014 में यूएई में खेला गया था। दरअसल, उस साल भी देश में लोकसभा चुनाव थे। तीसरी बार आईपीएल 2021 में कोरोना वायरस महामारी के कारण यूएई में खेला गया था।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *