देवरिया न्यूज़

: :

Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज आज, महिलाएं भूलकर न करें ये काम

देवरिया : आज हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। हरियाली तीज सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय चीजें अर्पित की जाती है। सुहागिन महिलाए निर्जला व्रत रखकर इस परंपरा का निर्वहन करती हैं तो वहीं नवविवाहिताओं के लिए यह त्योहार खास होता है।

हरियाली तीज खुशहाली का पर्व है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े खासतौर पर पहनती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक सुख बढ़ता है। कुछ स्थानों पर इस दिन सुहाग का प्रतीक लाल रंग भी पहना जाता है। ये भी सुख-समृद्धि का प्रतीक है। लेकिन इस दिन भूलकर भी नीले या काले या कोई और डार्क कलर की कपड़े पहनने से बचें। काले, नीले और गहरे रंग इस दिन पहनना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करना अपशकुन होता है। इसका असर वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है।

हरियाली तीज पर सुहागिनों को क्रोध से बचना चाहिए। सभी से अच्छी तरह से बात करें। किसी से भी विवाद न करें न ही किसी की चुगली करें। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति समर्पित भाव रखें। घरों में होने वाली सास-बहू की नोंक-झोंक से भी बचें। परिवार की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद विशेष रूप से लें। इससे अंखड सौभाग्य बना रहता है और सभी मनोकामना भी पूरी हो सकती है।

इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। इस दिन कुछ भी खाया-पिया नहीं जाता। शाम को व्रत पूर्ण होने पर ही पहले प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही कुछ खा सकते हैं। बीमार, गर्भवती महिला पर ये नियम लागू नहीं होता है। वे अपनी इच्छा अनुसार, फल खा सकती हैं। जानबूझकर अगर कोई व्रत के दौरान कुछ खाता है तो इसे अपशकुन माना जाता है। सुहागिन महिलाओं को उनके मायके से खास उपहार मिलते हैं। इसमें मिठाई, फल, श्रृंगार का सामान और अन्य जरूरत का सामान शामिल होता है। व्रत में इसी सामग्री का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा हरियाली तीज की सामग्री कभी मंगलवार के दिन नहीं खरीदनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज पर क्यों पहना जाता है हरा रंग? जानिए क्या है कारण

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *