देवरिया न्यूज़

: :

ग्रहों का दोष बढ़ाता है परेशानियां, इसलिए ग्रहों के अनुसार करें दान, मिलेगा शुभ फल

देवरिया : हम सभी जानते हैं कि सौरमंडल में नौ ग्रह होते हैं और यह ग्रह व्यक्ति के जीवन में अलग-अलग प्रभाव डालते हैं। साफ शब्दों में कहा जाए तो हर व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों का अच्छा बुरा दोनों प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की बदलती स्थिति के चलते ही व्यक्ति के जीवन में सुख-दुख, शुभ-अशुभ चीजें घटती है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, दान देकर खराब ग्रहों को भी सही किया जा सकता है। यदि कुंडली के ग्रहों के अनुसार दान किया जाए तो व्यक्ति को कई तरह से लाभ मिलता है। कहा जाता है कि व्यक्ति को दान अपने ग्रहों के अनुसार करना चाहिए। हम सभी जानते हैं कि सनातन धर्म में दान का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, दान के जरिए ग्रहों के दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। आइए जानते हैं परेशानियों को दूर करने के लिए किस चीज का दान करना चाहिए।

शुक्र ग्रह

अगर कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर है तो व्यक्ति को सूर्योदय से पहले स्नान करके उगते सूरज को अर्घ्य देना चाहिए, साथ ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़, गेहूं, लाल कपड़ा, तांबा जैसी चीजों का दान करना चाहिए।

चंद्र ग्रह

वहीं अगर कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति कमजोर है तो शाम के समय जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद कपड़ा, दूध, चावल, कपूर, दही, घी का दान करना चाहिए। इससे चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी।

मंगल व बुध ग्रह

मंगल ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए लाल कपड़े, गुड़, मसूर की दाल, केसर, लाल चंदन व अगर संभव हो तो मूंगा रत्न दान करें। वहीं बुध की स्थिति को मजबूत करने के लिए हरे रंग के कपड़े, साबुत मूंग, हरे रंग के फल प्रदान करें।

गुरु व शनि ग्रह

बृहस्पति यानी गुरु ग्रह की स्थिति को सही करने के लिए पीले रंग के कपड़े, पीले फल व गाय को हल्दी का दान करना चाहिए। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए रुई, दही, इत्र, सफेद कपड़े, श्रृंगार की चीजें दान करनी चाहिए। शनि ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए काला कपड़ा, सरसों का तेल, काला तिल, चाय की पत्ती, उड़द की दाल, तेल का दान करना चाहिए।

राहु व केतु ग्रह

राहु व केतु की स्थिति को सुधारने के लिए सरसों, जौ, काले रंग का कपड़ा, काला तिल जरूरतमंद को काला कपड़ा व अगर संभव हो तो गोमेद रत्न का दान करना चाहिए।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *