देवरिया न्यूज़

: :

Sankashti Chaturthi 2022 : आज रखा जाएगा संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और योग

देवरिया : हिंदी कैलेंडर के अनुसार रक्षा बंधन त्योहार के ठीक बाद भाद्रपद का महीना शुरू हो जाता है। इसे भादो भी कहते हैं। जैसे सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, वैसे ही भादो का महीना श्री कृष्ण के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा के लिए विशेष तौर पर समर्पित होता है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत रखने का विधान है। इस साल भाद्रपद संकष्टी चतुर्थी 15 अगस्त सोमवार को है। इसे हेरंब संकष्टी चतुर्थी भी कहते हैं। आइए जानते हैं इस व्रत का शुभ मुहूर्त और योग।

पंचांग के अनुसार 14 अगस्त दिन रविवार को रात 10 बजकर 35 मिनट पर भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष तिथि शुरू हो रही है जो कि अगले दिन यानी 15 को 09 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन उदयातिथि पड़ने के कारण व्रत 14 को नहीं 15 को रखा जाएगा। संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन चंद्रमा का उदय रात 09 बजकर 27 मिनट पर होगा। वहीं चंद्रमा 16 अगस्त को 9 : 04 AM पर अस्त होगा। इस व्रत में चंद्रमा देखर ही व्रत खोला जाता है।

संकष्टी चतुर्थी के शुभ योग
अभिजित मुहूर्त- 15 अगस्त को दिन में 11:59 बजे से लेकर दोपहर 12:52 बजे तक रहेगा, वहीं धृति योग 15 अगस्त को सुबह से लेकर रात 11 बजकर 24 मिनट तक होगा। जबकि पूजन मुहूर्त 15 अगस्त को 09 : 27 PM तक है।

संकष्टी चतुर्थी का महत्व

संकष्टी चतुर्थी का अर्थ ही है संकटों को ​हरने वाली चतुर्थी। मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी को व्रत रखने और भगवान गणेश की विधि पूर्वक और शुभ मुहूर्त में पूजा करने से सारे संकट दूर हो जाते हैं और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ें : Kajari Teej 2022: कजरी तीज की जान लें तारीख और शुभ मुहूर्त, इस तरह करें पूजा

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *