देवरिया न्यूज़

: :

विकराल रूप लेकर बढ़ा रहा चक्रवात ‘बीपरजॉय’, पीएम ने तैयारियों पर ली आपात बैठक

देवरिया।अरब सागर में उठा चक्रवात बीपरजॉय गंभीर रूप लेता जा रहा है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब यह चक्रवात विकराल रूप लेता हुआ पश्चिम-उत्तरी दिशा में आगे बढ़ रहा है। चक्रवात के रूप को देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही कच्च और महाराष्ट्र के सौराष्ट्र वाले इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है साथ ही शासन प्रशासन को हर तरह से तैयार रहने के भी निर्देश दे दिए गए हैं। चक्रवात का असर महाराष्ट्र और गुजरात के साथ-साथ राजस्थान और सीमा के पार पाकिस्तान में भी दिखाई देगा।

पीएम मोदी ने ली आपात बैठक

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के बाद पीएम मोदी ने चक्रवात को देखते हुए अधिकारियों की एक आपात बैठक ली। बैठक में उन्होंने चक्रवात से होने वाले संभावित खतरे की जानकारी ली। अधिकारियों से चक्रवात की स्थिति और शासन प्रशासन के द्वारा की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के भी निर्देश दिए हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द कर दिया है और कुछ सेवाओं को आंशिक रूप से रोका गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ली बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तूफान को देखते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार और राज्यों ने इस क्षेत्र में बहुत कुछ हासिल किया है। इससे कोई इंकार नहीं कर सकता। लेकिन हम संतुष्ट नहीं रह सकते क्योंकि आपदाओं ने अपना रूप बदल लिया है और उनकी आवृत्ति और तीव्रता बढ़ गई है। हमें और व्यापक योजना बनानी होगी। कई प्रकार के नए क्षेत्रों में भी आपदा का अनुभव आ रहा है। इन सभी के लिए हमें अपने आप को तैयार करना पड़ेगा।

तटीय इलाकों से लोगों को हटाया गया
चक्रवात की बढ़ती गंभीर स्थिति को देखते हुए कच्च और सौराष्ट्र के तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। अब तक हजारों लोगों को तटीय इलाकों से हटाकर सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट किया जा चुका है। अलर्ट वाले स्थानों में मछुआरों को भी समुद्र में ना जाने के निर्देष दिए गए हैं। बीपरजॉय के 15 जून तक अलग-अलग तटों पर टकराने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार जब तूफान तटों से टकराएगा तब 125 से 130 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही 15 जून को चक्रवात से प्रभावित स्थानों में तेज बारिश होने की भी आशंका है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *