देवरिया न्यूज़

: :

अपने अंदाज से पहले भी फैन्स को हैरान कर चुके हैं रणवीर, देखिए पिक्चर्स

अपने अतरंगी अंदाज के लिए मशहूर रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट करवा कर एक बार फिर अपने फैन्स को चौंका दिया है। रणवीर सिंह एक ऐसे एक्टर हैं जो अपने रंग-बिरेंगे कपड़ों और जुदा लाइफ स्टाइल के लिए पहचाने जाते हैं। किसी इवेंट का लुक हो या एयरपोर्ट लुक हर बार वो कुछ ना कुछ अलग ट्राई करते हैं। इसके लिए उनका मजाक भी बनाया जाता है, लेकिन इन सबसे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता तभी तो हाल ही में एक मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवा कर उन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

कहा जाता है एक बार उनकी ड्रेस की वजह से एक बच्ची इतनी डर गई कि जोर-जोरसे रोने लगी। इसका वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ था। दरअसल रणवीर नेढीली-ढाली लाल रंग की हुडी पहन रखी थी और काला चश्मा लगाया हुआ था। उस समय उनकी बाजीराव वाली मूछें भी थी। उनका ये पूरा लुक बड़ों के लिए तो अजीब था पर शायद उस बच्ची के लिए इतना डरावना कि उसने रोना शुरू कर दिया।

इस पिक्चर में वो पूरे सतरंगी लग रहे हैं। इसे उन्होंने खुद इंस्टाग्रम पर पोस्ट किया था। कलरफुल जैकेट के साथ रंगीन जूते उनके अपने अलग अंदाज को दिखा रहा है। उनके जूते कलरफुल होन के कारण तो सबका ध्यान खींच ही रहे हैं साथ ही उन पर लगे विंग्स की बात ही अलग है।


फिल्म बाजीराव-मस्तानी के प्रमोशन के दौरान आपने भी कई बार उन्हें इस अनोखे लुक में देखा होगा। उन्होंने सूट के ऊपर स्कर्ट पहनकर सबको चौंका दिया था।



कुछ साल पहले रणवीर एयरपोर्ट पर कुछ इस तरह स्पॉट हुए जहां उन्होंने ब्लैक ट्रांसरपेरेंट कुर्ता पहना हुआ था। इस ड्रेस के लिए भी उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था, रणवीर की इस ड्रेस को किसी ने मच्छरदानी कहा तो किसी ने दीपिका का कुर्ता कहकर मजाक बनाया।

आईफा अवार्ड 2019 का उनका ये लुक देखिए, स्लेटी सूट पर लाल दुपट्टे जैसा कुछ लगाया हुआ है, उसपर उनकी चोटी और छड़ी उन्हें सबसे अलग दिखा रही थी।सलमान खान ने उनके दुपट्टे से अपना चेहरा पोछते हुए उनसे मजाक भी किया था।

रणवीर के इस लुक के क्या ही कहने, ऊपर से नीचे सफेद कपड़ों में लिपटे रणवीर कुछ ज्यादा ही अलग नजर आ रहे हैं। ये भी उनके अलग रंगों में से एक रंग है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *