देवरिया न्यूज़

: :

शादी से नाराज ससुरालवालों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, पति और बच्ची पर भी हमला

देवरिया: जिले में विवाहिता के साथ दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। अंतरजातीय विवाह करने की बर्बर सजा महिला को उसके ससुराल वालों ने दी और दिल्ली की निर्भया की तरह सलूक किया। ससुराल वालों पर आरोप है कि उन्होंने महिला पर धारदार हथियार से हमला किया और रस्सी से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड और बांस डालकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के पति और बच्ची को भी तकिए से मुंह दबाकर मारने की कोशिश की लेकिन वो दोनों किसी तरह वहां से भाग निकले।

शादी के खिलाफ थे लड़के के परिवारवाले
घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के बिरुआर घाट गांव की है। गांव के रहने वाले राजपूत समाज के युवक ने 8 साल पहले दिल्ली की रहने वाली युवती से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। लड़के के घर वाले शुरू से ही शादी के खिलाफ थे । शादी के बाद भी चाहते थे कि लड़का अपनी पत्नी को छोड़ कर अपनी जाति की किसी लड़की से शादी कर ले। लेकिन लड़के ने घर वालों की बात नहीं मानी और शादी कर अपनी पत्नी के साथ गुड़गांव में रहने लगा। दंपति की एक बेटी भी है।

महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला बांस
6-7 महीने पहले ये दंपति अपनी एक बेटी को लेकर गुड़गांव से गांव रहने आए थे। 19 जुलाई को जब पति-पत्नी अपनी बेटी को लेकर छत पर सो रहे थे तभी लड़के के घर से 8-9 लोग हथियार लेकर आए और महिला का हाथ-पैर बांधकर साइड में ले गए। युवक ने किसी तरह खुद को और अपनी बेटी को बचाया और पड़ोसी से मदद मांगी। मदद ना मिलने पर उसने अपने ही फोन से पुलिस और एंबुलेस को बुलाया। पुलिस और एंबुलेंस के आने पर घर जा कर देखा तो पत्नी बेहोश पड़ी थी, आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में बांस डाल दिया था।

आरोपी देवर गिरफ्तार, पहले भी हो चुकी है मारपीट
युवक का कहना है कई बार हमले हो चुके हैं। लेकिन उसके चाचा का एक राजनीतिक दल से संबंध है, जिनकी वजह से ना तो कोई रिपोर्ट दर्ज की जाती है ना गिरफ्तारी होती है। युवक के भाई पर गुड़गांव में रहते वक्त भी पत्नी से रेप करने का आरोप है। पहले भी उसके साथ मारपीट की गई जिसके चलते उसका 5 माह का गर्भपात भी हो गया था। महिला ने भी अपने बयान में हाथ-पैर बांधकर बर्बरता करने की बात कही है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह जो महिला का देवर है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *