देवरिया: 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज हो गया है। इंग्लैंड के बर्मिंघम अलेक्जेंडर स्टेडियम में कॉमनवेल्थ गेम्स की शानदार ओपनिंग हुई। भव्य ओपनिंग सेरेमनी में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भारतीय दल का नेतृत्व बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कैप्टन मनप्रीत सिंह ने किया। पीवी सिंधु दो बार की ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता रहीं हैं और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वहीं मनप्रीत सिंह ने अपनी अगुआई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाया था।
हजारों एथलीट ले रहे हैं हिस्सा
खेलों का आयोजन 8 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रमंडल खेल में लगभग 72 देशों के 5 हजार से ज्यादा एथलीट भाग ले रहे हैं। भारत की तरफ से इस साल 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। वहीं जैवलिन थ्रो में गोल्ड लाने वाले नीरज चोपड़ा के चोटिल होने के चलते खेल से बाहर होने पर फैन्स में थोड़ी निराशा भी है।
खिलाड़ियों से देश को आशाएं
पिछले चार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की मेडल टैली 50 से ऊपर रही है। इस बार भारत की तरफ से 150 से अधिक खिलाड़ी 15 अलग-अलग खेलों में देश के लिए पूरा जोर लगाएंगे। देश ने अपने खिलाड़ियों से इस बार मेडल की उम्मीद लगा रखी है। हॉकी और महिला क्रिकेट टीम से भी आशाएं बंधी हुई हैं।
पहला राष्ट्रमंडल खेल 1930 में कनाडा के हैमिलटन में खेला गया था। उसके बाद से ही हर चार साल बाद इसका आयोजन होता रहा, दूसरे विश्व युद्द के कारण 1942 और 1946 में इसका आयोजन नहीं हुआ था।
