देवरिया न्यूज़

सोने से पहले कर लें यह छोटा सा काम, घर में नहीं आएगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी भी होंगी प्रसन्न

देवरिया : वास्तु शास्त्र में वैसे तो घर और दिशाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है, लेकिन इसके साथ-साथ रोज की दिनचर्या के बारे में भी बताया गया है। आज हम आपको सोने से पहले किन बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए उसके बारे में बताने जा रहे हैं। लोग अक्सर छोटी-छोटी गलती करते हैं, जिसकी वजह से वास्तु दोष बनता है। लेकिन लोग इन चीजों को नजरअंदाज करके चलते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र कहता है कि आप वास्तु को माने या न माने इसका असर जरूर पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के पूजा-पाठ जैसे उपाय किए जाते हैं। अगर छोटे-छोटे वास्तु उपायों को किया जाए तो इससे घर में सुख-शांति, खुशहाली के साथ धन का आगमन भी होता है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास भी होता है। इसके अलावा घर से नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त हो जाती है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार सोने से पहले कौने से कार्य करने चाहिए।

घर के पूजा मंदिर में जलाएं दीपक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात को सोने से पहले यानी सूर्यास्त के समय ही घर में पूजा स्थान पर घी का एक दीया जरूर जलाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि सोने से पहले घर में रोजाना दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके साथ ही घर में रहने वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

जलाएं कपूर

रात को सोने से पहले थोड़ा सा कपूर जला लें और इसका धुआं बेडरूम के साथ-साथ पूरे घर में कर दें। वास्तु शास्त्र की मान्यता है कि रोजाना ऐसा करने से घर की निगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है, जिससे मां लक्ष्मी भी खुश होकर घर में वास करती हैं।

सरसों के तेल का दीया

वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि रात में सोने से पहले दक्षिण दिशा की तरफ सरसों के तेल का एक दीया जरूर जलाना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में पितरों का वास होता है। ऐसे में इस दिशा में दीया जलाने से पितर देवता प्रसन्न होते हैं। इससे हमें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर रातभर दीया जलाना संभव नहीं है तो शाम के समय दीपक जलाएं और उसके बाद एक छोटा सा बल्ब इस दिशा में जलने दें।

घर के मुख्य द्वार को रखें साफ

वास्तु की मान्यता के मुताबिक रात को सोने से पहले घर का मुख्य द्वार साफ-सुथरा रखना चाहिए। इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार के सामने से जूते-चप्पल हटा देना चाहिए। दरअसल मां लक्ष्मी मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में इस दिशा को साफ-सुथरा रखने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

घर के कोणे को हमेशा रखें साफ

वास्तु के अनुसार घर का हर कोना अहम होता है। ईशान कोण भी उन्हीं में से एक है। माना जाता है इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। यही वजह है कि सोने से पहले एक बार इस दिशा का निरीक्षण कर लेना चाहिए, ताकि उसे स्वच्छ रखा जा सके। ईशान कोण को साफ-सुथरा रखने से घर में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में सोने से पहले इस दिशा को साफ रखें।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *