देवरिया न्यूज़

: :

UPSC CSE RESULT 2022: लड़कियों ने जमाई धाक, इशिता किशोर बनीं टॉपर

देवरिया।संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित कर दिए हैं।देश की सबसे बड़ी औरकठिन प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को जारी हुआ।नतीजों के अनुसार टॉप-4 में लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है। नतीजे देखने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जा कर परिणाम देखे जा सकते हैं। इशिता किशोर ने परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है


टॉप-4 में बेटियों ने बनाई जगह
सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम की टॉप-10 लिस्ट के अनुसार टॉप-4 तक लड़कियों ने ही जगह बनाई है। टॉप-10 की लिस्ट इसप्रकार है।

अभ्यर्थियों के नाम टॉप-10 में स्थान
ईशिता किशोरAIR-1
गरिमा लोहियाAIR-2
उमा हरित एनAIR-3
स्मृति मिश्राAIR-4
मयूर हजारिकाAIR-5
गहना नव्या जेम्सAIR-6
वसीम अहमद भट्टAIR-7
अनिरुद्ध यादवAIR-8
कनिका गोयलAIR-9
राहुल श्रीवास्तवAIR-10

ग्रुप-A और ग्रुप-B के लिए 933 उम्मीदवारों की अनुशंसा
परीक्षा परिणामों के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई है। उम्मदीवारों में से 345 उम्मीदवार जनरल, 99 EWS और 263 OBC, 154 SC, 72 उम्मीदवार ST वर्ग से चयनित हुए हैं। वहीं वेटिंग लिस्ट में 178 उम्मीदवारों को रखा गया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *