देवरिया । आज महाशिवरात्रि का त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्योहार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। भगवान शिव को समर्पित इस त्योहार से पहले ही दो ग्रहों की चाल बदल रही है। 13 फरवरी को सूर्य ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था और फिर 15 फरवरी यानी शुक्र भी मीन राशि में जा चुके हैं। महाशिवरात्रि से पहले प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषविदों का कहना है कि महाशिवरात्रि से पहले ग्रहों की ये चाल पांच राशियों के अच्छे दिन लेकर आ सकती है।
मिथुन राशि
ज्योतिष के अनुसार, महाशिवरात्रि से मिथुन राशि के जातकों को बहुत ही शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से हर कार्य में अच्छी सफलता हासिल होगी। नौकरी-व्यापार में भी खूब तरक्की होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। साहस-पराक्रम बढ़ेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। रिश्तों की बात करें तो दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।
सिंह राशि
महाशिवरात्रि के पहले सूर्य और शुक्र ग्रहों का शुभ संयोग सिंह राशि के जातको के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस राशि वालों के लिए नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। योजनाएं और रणनीतियां निश्चित तौर पर सफल रहेंगी। जो लोग नौकरी को लेकर परेशान चल रहे थे, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। इन्क्रीमेंट और प्रमोशन मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी सब उत्तम रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे।
कन्या राशि
इस महाशिवरात्रि कन्या राशि वालों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा होगी। महाशिवरात्रि कन्या राशि वालों के लिए भी शुभ माना जा रहा है। नौकरी और कारोबार से जड़े लाभ होंगे। धनधान्य में वृद्धि के योग बनते दिख रहे हैं। रुपये-पैसे का लाभ मिलेगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए भी समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान किया गया निवेश लंबे समय तक लाभ देगा। दांपत्य जीवन में भी मिठास आएगा। पार्टनर के साथ रिश्ते की मधुरता का आनंद लेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों पर इस महाशिवरात्रि के बाद बहुत कुछ अच्छा होने वाला होगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके हासिल होंगे। जिन लोगों का धन किसी के पास उधार पड़ा है या फिर कर्ज के रूप में फंसा हुआ हो उनको प्राप्त हो सकता है। आय के साधनों में इजाफा होगा, जो लोग किसी कामधंधे से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह किसी तरह से वरदान से कम नहीं है। शिवजी की विशेष कृपा धनु राशि वालों पर रहेगी। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की खूब प्रशंसा होगी।
कुंभ राशि
महाशिवरात्रि का त्योहार कुंभ राशि के जातकों की किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है। महाशिवरात्रि से आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ होने की संभावना है। पैसों की बचत होगी। खर्चों पर कंट्रोल बढ़ेगा। नौकरी के अच्छे ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। यह समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। भाई-बहन के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। माता-पिता से भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।