देवरिया न्यूज़

: :

Holi 2023 : होली से पहले इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी धन की बरसात

देवरिया। रंगों का त्योहार होली देशभर में 8 मार्च को धूमधाम से मनाया जााएगा। होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा पर 7 मार्च को है तो वहीं 8 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी। होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार होली पर ग्रहों का संयोग भी बन रहा है। इस बार 6 मार्च को शनिदेव कुंभ राशि में उदय होने वाले हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं किस राशि को होगा फायदा और किन लोगों की चमकेगी किस्मत।

होली पर इन राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत

मेष राशि : इस राशि के जातकों के लिए ये समय काफी बेहतर रहने वाला है। राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। इसके अलावा जो लोग नौकरी के लिए भटक रहें हैं, उनको नौकरी भी मिल सकती है। नकारात्क बातों पर ध्यान ना दें। होली पर मेष राशि वाले लाल रंग के चंदन भगवान को लगाएं और लाल रंग के रंग-गुलाल से होली खेलें।

मिथुन राशि : इस राशि के जातकों के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। इस बार नौकरी में प्रमोशन का भी योग बन रहा है। जितने भी जातक विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी में लगे हैं, वो सभी यात्रा पर जा सकते हैं। धन का लाभ हो सकता है। होली के बाद नए काम शुरू करने से सफलता प्राप्त होगी। इस राशि वाले लोग हरा रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और हरे रंग से होली खेलें।  

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह समय काफी शुभ है। नौकरी में प्रमोशन के चांस बन रहा है। सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। घर में सकारात्मकता का संचार होने वाला है। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को नौकरी मिलने का योग बन रहा है। होली पर सिंह राशि वाले पीले रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और पीले रंग से होली खेलें।  

धनु राशि : धनु राशि के जातकों की आर्थिक तंगी का होगा नाश। बिजनेस में सफलता मिलेगी और धन लाभ का भी योग बन रहा है। होली पर धनु राशि वाले पीले रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और पीले रंग से होली खेलें।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *