देवरिया न्यूज़

: :

ओह माय गॉड का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज, शिवजी के रूप में नजर आ रहे हैं अक्षय कुमार


देवरिया।अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘ओह माय गॉड-2’ का टीजर रिलीज हो गया है। दर्शकों को फिल्म की पहली झलक का काफी देर से इंतजार था। फिल्म का टीजर काफी धमाकेदार है। ओह माय गॉड की तरह ही इस बार फिल्म भगवान, आस्तिक, नास्तिक और लोगों की आस्था पर बनाई गई है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, परेश रावल, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने काम किया है। टीजर देखने के बाद लोग फिल्म की बेसब्री बढ़ गई है।

भोलेनाथ के रूप में दिखेंगे अक्षय कुमार
11 साल पहले ओएमजी आई थी जिसमें अक्षय कुमार और परेश रावल का मुख्य किरदार था। तब अक्षय कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण के रूप में लोगों को धर्म और आस्था का मतलब समझाया था। फिल्म का पोस्टर और टीजर आने के बाद समझ में आ रहा है कि इस बार अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आने वाले हैं। टीजर में भी ‘हर हर महादेव’ और जय महाकाल की गूंज सुनाई दे रही है।

क्या दिखाया गया है टीजर में
टीजर में फिल्म के प्लॉट को बहुत अच्छी तरह से स्टैबलिश किया गया है। फिल्म के टीजर को ‘ओह माय गॉड’ से भी कनेक्ट कर दिया गया है, टीजर की शुरुआत में पंकज त्रिपाठी को दिखाया गया है। बैकग्राउंड में डायलॉग चल रहा होता है- “ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करते हैं। फिर चाहे वह नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण, तकलीफ में लगाई हुई पुकार उसे हमेशा अपने बंदों तक खींच ही लाती है।” कांजीलाल मेहता ओएमजी में परेश रावल के द्वारा निभाया गया किरदार है और कांती शरण पंकज त्रिपाठी के द्वारा निभाया गया किरदार है जो ओएमजी-2 में नजर आने वालाहै।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *