देवरिया । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके युति बनाते हैं। इस युति का प्रभाव मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। 13 फरवरी को शनि और सूर्य की युति कुंभ राशि में होगी, जिससे एक अशुभ योग बनेगा। गोचर में सूर्य-शनि की युति भी एक बड़ी घटना है, जो सभी 12 राशियों को प्रभावित करती है। इस दौरान कुछ राशि के जातकों पर बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। इससे कई राशियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। आइए जानते हैं कौन सी वो राशियां हैं।
कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कर्क राशि वाले जातकों के लिए सूर्य और शनि दोनों ही मारकेश हैं। दोनों ग्रहों की युति कर्क राशि के जातकों की मानी जाती है। दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव सीधा धन पर रहेगा। इस समय शनि ढैय्या का फल देने वाले होंगे। इस युति के कारण कर्क राशि के जातकों को चोट लग सकती है। इस राशि वालों को संभलकर गाड़ी चलानी चाहिए। इस समय अपनी वाणी मधुर रखें। वहीं, व्यापार करने वाले जातकों को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान कार्य क्षेत्र में आपके कनिष्ठ या वरिष्ठ से संबंध बिगड़ सकते हैं, इसलिए वाद-विवाद से बचें।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए दोनों ग्रहों की युति वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप के लिए मानी जाती है। दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव आपके लग्न पर पड़ने वाला है। इस युति से आपके वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। इस समय आप में अहंकार और अहंकार की प्रवृत्ति देखी जा सकती है। इस समय आपको अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। अगर कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो उसे फिलहाल के लिए टाल देना ही उचित रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि दोनों ग्रहों की युति के कारण जातक के मानसिक बल और शारीरिक सुख का विचार किया जाता है। ऐसे में इस समय आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही शनि की ढैय्या भी इस समय आप पर चल रही है। इसलिए आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। इस दौरान आपको व्यापार में घाटा भी हो सकता है। इस समय कार्यस्थल पर वरिष्ठों से संबंध कुछ अच्छे नहीं रहेंगे।
मकर राशि
सूर्य-शनि की युति से मकर राशि वालों की दिक्कतें बढ़ सकती है। मकर राशि के लिए अब दोनों ग्रहों की युति दूसरे भाव में होने जा रही है। इस भाव से व्यक्ति की वाणी और संचित धन का विचार किया जाता है। इस समय आपको अपनी वाणी के प्रभाव से प्रसिद्धि मिलेगी। किसी कंपनी में किया गया निवेश धन में वृद्धि करेगा। पारिवारिक विवाद से इस समय आपको बचना होगा। इस समय आपको संभलकर वाहन चलाने की सलाह दी जाती है। समाज में सम्मान बढ़ा। साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
कुंभ राशि
सूर्य और शनि की युति भी कुंभ राशि के जातकों के लिए कुछ समस्याएं पैदा कर सकती है। क्योंकि दोनों ग्रह इसी राशि में मिल रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन पर सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसलिए हर काम सोच समझ कर करें। इस समय जो जातक नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ेगा। इस समय आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन में इस समय तनाव रह सकता है इसलिए आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना चाहिए ।
मीन राशि
वहीं, सूर्य और शनि की युति मीन राशि के जातकों के लिए व्यय, विदेश, एकांत और कारावास का विचार करती है। इस समय आपको विदेश मामलों में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें सफलता मिलेगी। इस गोचर के कारण आपको कोई बड़ी और अच्छी नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। हालांकि इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।