देवरिया न्यूज़

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई एकता कपूर को फटकार, कहा- आप युवाओं के दिमाग को दूषित कर रही हैं

देवरिया: सीरियल जगत की महारानी कही जाने वाली एकता कपूर को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। एलटी बालाजी की बोल्ड वेब सीरीज xxx को लेकर उच्चतम न्यायालय ने एकता कपूर पर टिप्पणी करते हुए कहा ‘आप देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं,आपका कंटेंट हर जगह उपलब्ध है और लोग उसे कहीं भी देख सकते हैं’। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एकता के केस की सुनवाई थी।


एकता ने गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ लगाई थी याचिका
वेब सीरीज xxx में सैनिकों के अपमान को लेकर बेगुसराय के एक पूर्व सैनिक शंभू कुमार ने कोर्ट में याचिका लगाई थी जिस पर बेगूसराय की एक ट्रायल कोर्ट ने एकता कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसी वारंट को चुनौती देने के लिए एकता कपूर ने कोर्ट में याचिका लगाई थी।


सीरीज में देश के सैनिकों के अपमान का आरोप
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एकता कपूर की वेब सीरीज xxx का पहला सीजन 2018 में आया था इसी का दूसरा सीजन 2020 में रिलीज किया गया। इसमें देश के सैनिकों का अपमान करने और उनके परिवारों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। सीरीज में दिखाया गया है कि जब सैनिक सरहद पर अपनी ड्यूटी कर रहे होते हैं तब उनकी पत्नियां उनकी पीठ पीछे दूसरे मर्दों के साथ संबंध रखती हैं। इसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था।


कोर्ट का समय बर्बाद ना करें: SC
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान एकता कपूर से कहा ‘आपके पास बहुत पैसे हैं इसका मतलब ये नहीं है कि आप बार-बार याचिका दायर कर कोर्ट का समय बर्बाद करेंगी। कोर्ट आम आदमी के लिए भी है, इस देश में आम आदमी के भी कई मसले हैं’।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *