देवरिया न्यूज़

: :

दीपावली के दिन लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए अपनाएं यह टिप्स, घर में होगी धन की वर्षा

देवरिया : दीपावाली को हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। इस साल 24 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन घर में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए यदि वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर घर की साज-सज्जा करें तो मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती है। इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इस त्यौहार की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है, जो गोवर्धन पूजा के बाद समाप्त होती है। दीपावली के करीब एक महीने पहले से ही लोग इसकी तैयारियों में लग जाते हैं।

  • हर साल दीपावाली के शुभ अवसर पर लोग अपने घर की दीवारों को पेंट करवाते हैं। इस मौके पर घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद पसंद है। वह ऐसे ही घर में जाना पसंद करती है जहां सफाई हो। ऐसे में दीपावली के समय घर की सफाई करते वक्त जमा कबाड़ को बाहर निकल देना चाहिए।

  • दीपावली के समय घर की सफाई करते वक्त ईशान कोण का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ईशान कोण में देवताओं का वास होता है। घर की सफाई करते समय ईशान कोण की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। उस कोण में कोई भी फालतू समान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है।

  • घर के अंदर जाते समय सबसे पहले हमारा ध्यान उस घर के मुख्य गेट पर पड़ता है। ऐसे में यदि हम घर के मेन गेट को बहुत अच्छे से सजा कर रखें तो घर में आने वाले सभी लोगों को गेट की सजावट पसंद आ सकती है और अंदर आते वक्त उन्हें खुशी का अनुभव होगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार दीपावली के समय घर के मुख्य गेट पर मां लक्ष्मी की फोटो या चिन्ह लगाना चाहिए। घर के गेट पर स्वस्तिक का चिन्ह जरूर बनाएं ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

  • ईशान कोण को दीपावली के समय बिल्कुल खाली और साफ सुथरा होना बेहद जरूरी है। यदि आपके घर में कोई भारी सामान ईशान कोण में रखा हुआ है तो उसे तुरंत वहां से हटा दें और उस स्थान को देवताओं के लिए साफ -सुथरा बनाकर रखें।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *