देवरिया : सावन का महीना इस साल 14 जुलाई से शुरू होने वाला है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। एक मान्यता के अनुसार भगवान शिव एकमात्र ऐसे देवता जो अपने भक्तों की पूजा पाठ से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। सावन के सोमवार व्रत रखने से भोलेनाथ की कृपा से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सावन का महीना कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आइए जानते हैं सावन का महीना किन राशि वालों के लिए शुभ और फलदायी रहेगा।
मिथुन राशि : सावन का महीना मिथुन राशि वालों के लिए काफी लाभकारी रहेगा। इस दौरान इस जातक के लोगों को कार्यों में सफलता हासिल होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। भगवान शंकर व माता पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। इसके अलावा भाग्य का साथ मिलेगा।
कर्क राशि : कर्क राशि से जुड़े जातकों के लिए भी सावन का महीना शुभ रहेगा। इस दौरान इस राशि के जातकों पर भगवान शंकर का विशेष कृपा रहेगी। मानसिक शांति रहेगी। धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। कम प्रयास में ही अधिक सफलता हासिल होगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
तुला राशि : सावन का महीना तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। इस दौरान इस जातक के लोगों पर भगवान शंकर की कृपा से आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। धन लाभ के आसार रहेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातक सावन महीने में जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता हासिल होगी। भगवान शंकर की कृपा से व्यापार में उन्नति व करियर में तरक्की मिलेगी। इस अवधि में आपकी आर्थिक उन्नति भी हो सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है।
मीन राशि : सावन का महीना मीन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मे महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।