देवरिया : इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लग रहा है। 27 साल बाद ऐसा संयोग बना है कि दिवाली पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। दिवाली पर सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग करीब 27 साल पहले 1995 में बना था। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल अमावस्या तिथि पर साल का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि के समाप्त होने पर लग रहा है।
कार्तिक अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर शाम 05 बजकर 27 मिनट से लेकर अगले दिन 25 अक्टूबर शाम 04 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। ऐसे में सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले 24 अक्टूबर को मध्यरात्रि से ही प्रारंभ हो जाएगा।
सूर्य ग्रहण का सूतक काल 24 अक्टूबर यानि दिवाली की रात 02 बजकर 30 मिनट पर लगेगा, जो अगले दिन 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 22 मिनट सूर्य ग्रहण के बाद ही समाप्त होगा।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है। इस वजह से स्वाति नक्षत्र में जन्मे लोगों को इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखना चाहिए। अमावस्या तिथि में ही आंशिक सूर्य ग्रहण होता है, जिसे वलयाकार सूर्य ग्रहण भी कहते हैं।
सूतक काल में ये न करें
- सूतक काल में कोई भी शुभ काम न करें।
- सूतक काल के समय भोजन करना वर्जित है।
- इस समय में दांत साफ करना और बालों में कंघी करना वर्जित होता है।
- सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर जानने से बचना चाहिए।
राशिवार जानें दिवाली पर पड़ रहे ग्रहण का प्रभाव
मेष राशि : मेष राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ेगा।
वृषभ राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सुखकारी साबित होगा।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण कष्टकारी साबित हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा।
कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण कष्टकारी रहने वाला है।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों को इस ग्रहण से आंशिक लाभ हो सकता है।
कन्या राशि : कन्या राशि वालों को ग्रहण काल में आर्थिक नुकसान हो सकता है।
तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण कष्टकारी साबित हो सकता है।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण नुकसानदायक साबित हो सकता है। हानि की आशंका है।
धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है।
मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए यह ग्रहण खुशखबरी लेकर आ सकता है।
कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।
मीन राशि : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह ग्रहण कष्टकारी साबित हो सकता है।