देवरिया न्यूज़

: :

इन छह राशियों के लिए शुभ नहीं है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

देवरिया : साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर महीने में लगने जा रहा है। 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई पड़ेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था, जो भारत में दिखाई नहीं पड़ा था। अक्टूबर में लगने वाला सूर्य ग्रहण की अवधि चार घंटे तीन मिनट की होगी। इस सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव 6 राशियों पर ज्यादा दिखेगा । इस दौरान सूर्य तुला राशि में होंगे। यानी इस सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा असर तुला राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण से किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ेगा। इस दौरान आप लोगों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यह ग्रहण आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को ग्रहण काल में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान मानसिक तनाव न लें। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को ग्रहण काल में अपने आर्थिक बजट का ध्यान रखना जरूरी है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आय में कमी हो ससकती है। जीवनसाथी संग अनबन के संकेत हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश से पहले किसी बड़े की सलाह अवश्य लें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के संकेत हैं। ग्रहण काल में पैसों को लेकर विशेष सावधानी बरतें। इसके अलावा निवेश से भी बचें।

मकर राशि

मकर राशि वालों की सेहत पर ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको धैर्य रखने की जरूरत है। मन किसी बात से परेता है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *