देवरिया न्यूज़

: :

नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी की होती है पूजा, विवाह में आने वाली बाधाएं दूर करती हैं मां

देवरिया: नवरात्रि के 9 पावन दिनों तक मां की पूजा आराधना होती है। भक्त रात जागरण करके माता की सेवा में भक्तिमय गीत गाते हैं। इन नौ दिनों में छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। नौ दुर्गा स्वरूप में कात्यायनी मां का छठा रूप है। नवरात्रि में सभी स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व होता है। माता की पूजा विधि-विधान से करने पर मनचाहा वरदान मिलता है।
विवाह में आने वाली बाधाएं होंगी दूर
मां कात्यायनी अपने भक्तों की सभी मनोकामानाओं को पूरा करती हैं। माता को लेकर यह मान्यता है कि अगर किसी युवक-युवती के विवाह में किसी प्रकार की बाधा आ रही है, तो उन्हें नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी के स्वरूप का स्मरण करके पूजा करनी चाहिए। माता प्रसन्न होकर विवाह की सभी बाधाओं को दूर करती हैं। ब्रज की गोपियों ने भी श्री कृष्ण को पति के रूप में पाने के लिए मां कात्यायनी की पूजा की थी।


मां ने किया था महिषासुर का वध
पौराणिक कथाओं के अनुसार मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप ने ही महिषासुर का वध किया था। इस कथा के अनुसार ही इनको दानवों और पापियों का अंत करने वाली देवी भी माना जाता है। महिषासुर का मर्दन करने के कारण ही मां को महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता है।

महर्षि कात्यायन के घर जन्म, इसलिए कात्यायनी
धार्मिक कथाओं में वर्णित है कि कात्य गोत्र के महर्षि कात्यायन ने संतान
के रूप में पुत्री प्राप्ति की इच्छा को लेकर मां भगवती की उपासना और
कठीन तपस्या की थी तब, मां भगवती ने प्रसन्न होकर कन्या रूप में
महर्षि कात्यायन के घर जन्म लिया और यही कारण है कि मां का नाम
कात्यायनी पड़ा।


जानें कैसा है मां का स्वरूप
मां का स्वरूप बहुत आकर्षक होता है और शरीर सोने की तरह चमकता रहता है। कात्यायनी मां शेर की सवारी करती हैं। चार भुजाओं वाली देवी के एक हाथ में तलवार और दूसरे में कमल का पुष्प होता है। शेष दो हाथों में से एक हाथ अभयमुद्रा में और एक वरमुद्रा में होता है।


मां को प्रिय माना जाता है शहद
कहा जाता है मां कात्यायनी को शहद बेदह प्रिय है इसलिए मां को प्रसन्न करने के लिए भोग स्वरूप शहद का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। मां को सभी देवियों की तरह लाल रंग के फूल भी अति प्रिय हैं और अगर लाल गुलाब अर्पित किए जाएं तो और भी शुभ फलदायी माना जाता है।

http://newsdeoria.com/in-lata-didi-honour-a-chowk-is-being-named-after-her-in-ayodhya/

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *