देवरिया: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उठापटक के बीच लड़ाई रोचक होती जा रही है। अशोक गहलोत के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी खुद चुनाव में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने नामांकन फॉर्म लिया था। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वे अध्यक्ष पद का नहीं लड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है। इसके लिए अब दो बड़े नाम शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे हैं।
शशि थरूर और खड़गे ने किया नामांकन
वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस दफ्तर में फूल-मालाओं से लदे थरूर ने नॉमिनेशन फाइल किया। नामांकन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए थरूर ने कहा कि वे अगर उन्हें नामांकन वापस लेना होता तो दाखिल ही क्यों करते। उन्होंने कहा कि ऐसा करके वे देशभर के कार्यकर्ताओं को निराश नहीं करना चाहते हैं। थरूर ने कहा कि देश में चीजें ठीक से काम नहीं कर रही हैं। विमुद्रीकरण, ऐतिहासिक बेरोजगारी, मंहगाई से लोग परेशान हैं। ऐसे में बदलाव लाने वाली पार्टी कांग्रेस होनी चाहिए।

खड़गे के समर्थन में खड़गे और दिग्विजय
पार्टी के सीनियर लीडर मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। इस तरह अध्यक्ष पद के लिए अब शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच मुकाबला है। खड़गे के प्रस्तावक कांग्रेस सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा ने कहा ‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन का स्वागत करता हूं, विश्वास है कि वह निर्वाचित होंगे। इतने सालों में उन्होंने संसद में लोगों की आवाज बुलंद की है. मैंने एक प्रस्तावक के रूप में उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।’ दिग्विजय सिंह और अशोक गहलोत दोनों ने मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन किया है।
अशोक गहलोत हुए बाहर
कुछ दिन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे चल रहा था लेकिन कई विधायकों के एक साथ इस्तीफे की घटना के बाद उन्होंने न सिर्फ रेस से खुद को अलग किया बल्कि सोनिया गांधी से माफी भी मांगी है। दिल्ली में गहलोत और पायलट दोनों सोनिया गांधी से मिले। शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस ऑफिस के बाहर सचिन पायलट के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाए।
http://newsdeoria.com/akhilesh-yadav-becomes-samajwadi-president-for-the-third-time/