देवरिया न्यूज़

: :

मध्यप्रदेश की महिलाओं को इस महीने से मिलेंगे 1 हजार रुपए, जानें कब से भरें फॉर्म और कौन होंगे पात्र

देवरिया। मध्यप्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती समारोह में प्रदेश की गरीब महिलाओं के लिए ‘लाड़ली बहना योजना’ लॉन्च की। प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस योजना की घोषणा हुई है। योजना के तहत महिलाओं को मध्यप्रदेश सरकार हर महीने एक हजार रुपए देगी।


कौन होंगी लाड़ली बहन योजना की पात्र
लाड़ली बहन योजना के तहत वो सभी महिलाएं पात्र होंगी जो किसी प्रकार का टैक्स नहीं देती हैं।
लाभार्थी को मध्यप्रदेश की मूल निवासी होना जरूरी है।
योजना का लाभ पाने के लिए जाति का कोई बंधन नहीं है।
एससी, एसटी से लेकर सामान्य वर्ग तक की पात्र महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
महिलाओं के विवाहित या अविवाहित होने की भी कोई बाध्यता नहीं है।


एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ
योजना के तहत राज्य की लगभग एक हजार महिलाओं को हर महीने एक हाजर रुपए दिए जाएंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया इस योजना के तहत 5 सालों में करीब 60 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। योजना की घोषणा करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि- ‘योजना से प्रदेश की बहनों की जिंदगी बेहतर होगी, राज्य की बहने सशक्त होंगी तो परिवार भी सशक्त होगा। परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा और समाज सशक्त होगा तो राज्य सशक्त होगा’

मार्च से भरें जाएंगे फार्म, जून से मिलेंगे पैसे
मध्यप्रदेश में इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। बहनों के लिये शुरू की जा रही लाड़ली बहना योजना के आवेदन 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से लेने प्रारंभ किए जाएंगे। हितग्राहियों को चिह्नित करने के लिये गांव-गांव और वार्डों में जाकर आवेदन भरवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे योजना में मिलने वाली राशि का उपयोग परिवार को मजबूत बनाने में करें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं अपनी बहनों की जिन्दगी को आसान बनाना चाहता हूं। पहले से संचालित योजनाओं के साथ अब लाड़ली बहना योजना मेरी बहनों की जिन्दगी संवारेगी। योजना में मिलने वाली राशि से महिलाएं अपने बच्चों के लिए दूध, फल और सब्जी की व्यवस्था कर सकेंगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *