देवरिया न्यूज़

: :

Saawan Somvar Vrat 2022: इस दिन पड़ रहा है सावन का पहला सोमवार, जानें तिथियां और शुभ मुहूर्त

देवरिया : हिंदू धर्म में सावन महीने को बहुत ही पवित्र मास माना गया है. यह पावन महीना भगवान शंकर को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शंकर की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हिंदू कलैंडर के अनुसार इस साल सावन (Sawan 2022) या श्रावण मास 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है और 12 अगस्त को सावन का आखिरी दिन पड़ेगा। इसके बाद और भाद्रपद माह की शुरुआत हो जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन को 5वां महीना माना जाता है। इस साल सावन मास श्रावण, विष्कुंभ और प्रीति योग में शुरू हो रहा है।

सावन सोमवार की तिथियां

सावन का पहला दिन- 14 जुलाई 2022, गुरुवार
सावन का पहला सोमवार- 18 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार- 25 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार- 01 अगस्त
सावन का चौथा सोमवार- 08 अगस्त
सावन का आखिरी दिन- 12 अगस्त, शुक्रवार

सावन मास का महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास भगवान भोलेनाथ को अतिप्रिय है। सावन महीने में भगवान शंकर की विशेष पूजा-अर्चना की परंपरा है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सावन के हर सोमवार का व्रत रखता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है।

भगवान शंकर की पूजा विधि

सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं।
भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।
भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें।
भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *