देवरिया न्यूज़

: :

क्रिकेट के ये धुरंधर बदल चुके हैं अपना धर्म, इस लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

देवरिया : दुनिया भर में मशहूर खेलों में से एक क्रिकेट में एक से बढ़कर एक क्रिकेटर देखने को मिले हैं। कई क्रिकेटर ऐसे भी है जिन्होंने अपने जीवन की शुरुआत तो किसी और धर्म के साथ की थी, लेकिन कुछ सालों बाद उन्होंने अपने धर्म परिवर्तन कर नया धर्म अपना लिया। आइये जानतें हैं ऐसे पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपना धर्म परिवर्तन किया है।

मोहम्मद युसुफ( पाकिस्तान)

पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के शानदार बल्लेबाजों में से एक मोहम्मद युसूफ इस लिस्ट में शामिल है। मोहम्मद युसुफ ने अपनी बल्लेबाजी से कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनका जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था। शुरूआती दिनों में उनका नाम युसुफ योहाना था। वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम में चौथे गैर मुस्लिम खिलाड़ी के रूप में शामिल हुए थे। साल 2005 में सईद अनवर से बहुत ही प्रभावित होकर उन्होंने तबलीगी जमात में अपनी मौजूदगी दिखाई। इसके बाद इस्लाम धर्म को अपना लिया। उन्होंने अपने धर्म परिवर्तन की जानकारी बहुत समय बाद सार्वजानिक की थी।

सूरज रणदीव (श्रीलंका)

श्रीलंका के स्पिन आलराउंडर के तौर पर सूरज रणदीप को टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने श्रीलंका के लिए 31 वनडे और 12 टेस्ट मैचों के साथ सात टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके है। सूरज रणदीव का जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनका नाम मरशूक मोहम्मद सूरज था। उन्होंने साल 2010 में मरशूक ने बौद्ध धर्म अपना कर अपना नाम सूरज रणदीव रख लिया। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके सूरज मौजूदा समय में जीवन-यापन करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में बस ड्राइवर का काम करते हैं।

वेन पर्नेल (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल इस समय दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए गेंदबाजी करते नजर आते हैं। 33 साल के वेन पर्नेल बल्ले से भी उपयोगी योगदान देने में सक्षम नजर आये है। उन्का जन्म ईसाई परिवार में हुआ था। उन्होंने साल 2011 में धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म को अपना लिया। उनके इस्लाम धर्म के अपनाने के पीछे का कारण कई लोगों ने हाशिम अमला, इमरान ताहिर और टीम मैनेजर मोहम्मद मोसाजी को बताया था, लेकिन पार्नेल ने खुद इन बातों को खारिज करते हुए बताया कि बहुत ही समझने और पढ़ने के बाद उन्होंने मुस्लिम धर्म को अपनाया।

तिलकरत्ने दिलशान( श्रीलंका)

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान का नाम बेहतरीन खिलाड़ियों में लिया जाता है। दिलशान के बेहतरीन शॉट्स से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन शायद कम लोग ही जानते हैं कि वे एक मुस्लिम परिवार में जन्में थे। दिलशान का नाम धर्म परिवर्तन से पहले तुवान मोहम्मद दिलशान था। अपने जीवन के शुरूआती दौर में अचानक से दिलशान बोद्ध धर्म से बहुत प्रभावित हुए। इसके बाद दिलशान ने अपनी 16 साल की उम्र में बौद्ध धर्म को अपना लिया और तुवान मोहम्मद दिलशान की जगह तिलकरत्ने दिलशान बन गए।

कृपाल सिंह (भारत)

इस लिस्ट में एक भारतीय क्रिकेटर कृपाल सिंह का नाम भी शामिल है। कृपाल ने साल 1955 से 1964 तक भारत के लिए क्रिकेट खेला है। सिख परिवार में जन्में कृपाल सिंह को क्रिश्चियन गर्ल से प्यार हो गया। उन्होंने अपनी मोहब्बत को पाने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया। शादी के बाद से कृपाल सिंह ने धर्म बदलने के बाद पगड़ी पहनना और दाढ़ी रखना भी छोड़ दिया। अब लोग उन्हें अर्नोल्ड जॉर्ज के नाम से जानते हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *