देवरिया : इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने टी-20 सीरीज 2-1 से जीत हासिल की। इसके अब भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों का वनडे सीरीज खेला जाएगा। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 5.30 बजे खेला जाएगा। ये एक डे-नाइट मैच होगा। टीम इंडिया रोहित शर्मा की अगुवाई में मौजूदा विश्व चैंपियन इंग्लैंड को मात देने का प्रयास करेगा। आइए जानते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत के किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
- इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना है। रैना ने इंग्लैंड के खिलाफ 37 वनडे मैचों में 1207 रन बनाए हैं।
- इस लिस्ट में चौथे स्थान पर विराट कोहली है। विराट कोहली ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 33 मैचों में 1307 रन बना चुके हैं।
- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर यहां तीसरे नंबर पर हैं। तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ 37 मुकाबलों में 1455 रन बनाए हैं।
- पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ 37 वनडे में 1523 रन जड़े हैं।
- भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ 48 वनडे में 1546 रन बनाए हैं।