देवरिया न्यूज़

: :

Sawan 2022 : भगवान शिव को प्रिय हैं ये तीन राशियां, इन पर रहती हैं विशेष कृपा

देवरिया : इस समय भगवान शिव का सावन का पावन महीना चल रहा है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है। सावन मास में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार इस माह में भगवान शिव धरती पर ही रहते हैं। यह भी कहा जाता है कि भगवान शिव अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

भगवान शिव की शरण में जो भी आता है भगवान शिव उसके सभी कष्टों को दूर कर देते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। इन राशि वालों के सहायक भोलेनाथ होते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों पर भगवान शिव मेहरबान रहते हैं।

मेष राशि : मेष राशि के जातक किस्मत के धनी होते हैं। इस राशि के जातकों को जीवन में समस्याओं का सामना कम ही करना पड़ता है। इसलिए मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। मान्यताओं के अनुसार मेष राशि के लोगों को शिव की अराधना करनी चाहिए। मेष राशि के जातकों को सावन मास में हर दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। शिवलिंग पर जल अर्पित करने से शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों को रोजाना भगवान शिव की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। मकर राशि के जातकों पर भगवान शिव और शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। मकर राशि के जातक विनम्र होते हैं। इस राशि के जातक भी भाग्य के धनी होते हैं। इस राशि के जातक ऊॅं नम: शिवाय का जप करें।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। कुंभ राशि के जातकों पर भी शनिदेव और भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही क्षमता के अनुसार दान भी करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातक स्वभाव के सरल होते हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *