देवरिया न्यूज़

: :

Bhadrapada Month 2022: शुरू हो गया है भाद्रपद माह, जानें इस महीने में क्या करें और क्या नहीं

देवरिया : सावन का महीना खत्म होते ही भाद्रपद माह की शुरुआत हो गई है। भाद्रपद का महीना हिंदू कैलेंडर का छठा और चातुर्मास का दूसरा महीना होता है। ज्योतिष में भाद्रपद माह को कल्याण करने वाला बताया गया है। भाद्रपद माह को भादो, भाद्र या भादवा भी कहा जाता है। मन को शुद्ध करने और पवित्र भाव भरने में यह महीना काफी कारगर है। इसी महीने में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव और कलंक चतुर्थी भी इसी महीने में आती है। भाद्रपद का महीना 10 सितंबर तक रहेगा।

धार्मिक दृष्टिकोण से भाद्र महीना को खास माना जाता है। यह माह पूजा-पाठ के लिए तो शुभ होता है, लेकिन चातुर्मास होने के कारण इस माह मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। इस महीने में कच्ची चीजें खाने से परहेज करें। दही का प्रयोग करना पूर्ण रूप से वर्जित है। शीतल जल से दोनों वेला स्नान करें, ताकि आलस्य दूर रहे। इस माह में भगवान कृष्ण को तुलसी दल अर्पित करना और तुलसी दल को चाय या दूध में उबालकर पीना अच्छा माना जाता है।

  • भाद्रपद माह में लहसुन, प्याज, मांस, मछली और तामसिक भोजन के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही भाद्रपद माह में भौतिक सुख-सुविधाओं का त्याग करना चाहिए।
  • भाद्रपद माह में पड़ने वाले प्रत्येक रविवार के दिन बाल नहीं कटाना चाहिए और इस दिन नमक का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

भाद्रमाह में करें ये कार्य

  • भाद्रपद माह में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार स्नान-दान का विशेष महत्व होता है। इस महीने पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। भादो माह में जरूरतमंद और गरीबों को दान देना चाहिए।
  • भाद्र माह में तुलसीदल अर्पित करते हुए भगवान श्री कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। इससे वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।
  • भाद्रपद माह में शाकाहारी भोजन को सर्वोत्तम माना गया है। बुद्धि और शारीरिक विकास के लिए इस माह शाकाहारी भोजन करें। लेकिन मूली और बैंगन के सेवन से बचना चाहिए।
  • इस महीने माखन और गाय के घी का सेवन करें। माखन खाने से उम्र में वृद्धि होती है। वहीं गाय का घी खाने से पुष्टि मिलती है।
  • भाद्रपद माह में गोमूत्र की कुछ बूंदे पानी में मिलाकर स्नान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *