देवरिया : बाबा वेंगा प्रसिद्ध रहस्यवादी और महिला भविष्यवक्ता हैं। इनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां सही होती हैं। इन्होंने अमेरिका में 9/11 हमले से लेकर डोनाल्ड ट्रम्प के पीएम बनने तक की भविष्यवाणी की थी, जो सही साबित हुईं। हालांकि, बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां कभी आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड नहीं की गईं इसलिए हमेशा विवादों में रहती हैं कि ये उन्होंने कहा है या नहीं।
कौन थी बाबा वेंगा
बाबा वेंगा बुल्गारिया की रहने वाली एक महिला फकीर थी। इनका जन्म 3 अक्टूबर 1911 को हुआ था। इनका जीवन बुल्गारिया में कोझुह पहाड़ों के रूपाइट क्षेत्र में बीता था। जन्म के समय इनकी दोनों आखों में रोशनी थी, लेकिन 12 वर्ष की अवस्था में इन्होंने अपनी दोनों आंखों की रोशनी खो दी। अंधी होने के बाद भी इनके अंदर महसूस करने की अपार क्षमता थी। इनकी मृत्यु 11 अगस्त 1996 को हुई। अपनी मृत्यु तक इन्होंने वर्ष 5079 तक की भविष्य वाणी की है। इनका असली नाम वांगेलिया पांडेवा गुशतरोवा था जो बाबा वेंगा के नाम से प्रसिद्धि हुई। अब बाबा वेंगा की साल 2023 को लेकर की गई भविष्यवाणियों की बात करते हैं।
होगा परमाणु विस्फोट
साल 2023 के लिए बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच हुई तो इस साल परमाणु ऊर्जा का विस्फोट होगा। इससे बहुत अधिक संख्या में धन-जन की हानि होगी। बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी को विश्लेषक यूक्रेन और रूस के मध्य होने वाले युद्ध से जोड़ कर देख रहें हैं। इसके अलावा बाबा वेंगा ने यह भी कहा है कि बड़ा देश लोगों पर जैविक हथियारों से हमला कर सकता है। इसमें हजारों की संख्या में लोग मारे जायेंगे।
पृथ्वी पर होगा एलियन का अटैक
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, दूसरे ग्रह से आए शक्तियों का हमला पृथ्वी पर होगा। जिससे यहां के लोगों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। लोगों का मानना है कि ये एलियन का हमला हो सकता है। पृथ्वी पर इनके अटैक से काफी लोगों को जान माल का नुकसान हो सकता है।
आ सकता है सौर तूफान
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2023 में एक खतरनाक तूफान आ सकता है। ऐसा तूफान कभी दुनिया में कभी नहीं आया था। भविष्यवाणी के अनुसार यह एक सौर तूफान हो सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि सूर्य से इस तरह की ऊर्जा निकलेगी। जिसका प्रभाव काफी खतरनाक हो सकता है।
पृथ्वी बदलेगी अपना रास्ता
सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाली पृथ्वी 2023 में अपना रास्ता बदल सकती है, जो हज़ारों वर्षों में एकबार होता है। हालांकि, जरा सा बदलाव भी गंभीर प्रभाव डाल सकता है।
लैब में होगा बच्चों का जन्म
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी की मानें तो बच्चों का जन्म लैब में होगा और पैरेंट्स बच्चों की बनावट और रंग में भी बदलाव कर पाएंगे।