देवरिया न्यूज़

: :

उत्तर प्रदेश में गिरा तापमान, मौसम बदलने के साथ बढ़ा प्रदूषण, वृंदावन की हवा सबसे साफ


देवरिया। उत्तर प्रदेश में पिछले गिई दिनो से सर्द हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से तापमान में कमी आई है। सुबह का तापमान 10 डिग्री तक कम हो रहा है। यूपी के साथ पूरे उत्तर भारत में तापमान तेजी से कम हो रहा है।


छाने लगा है घना कोहरा
तापमान के गिरने से सुबह-सुबह राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर के बाद तापमान लगभग 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। यानी साल के आखिर में और नए साल में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।


कई इलाकों में चलने लगी है शीतलहर
तापमान गिरने के साथ ही प्रदेश के कई जगहों में शीतलहर का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों तक बादल छाए रहेंगे। बदली के चलते ठंडी हवाएं चलने की भी आशंका है।


बदलते मौसम के साथ बढ़ा प्रदूषण
प्रदेश में मौसम के बदलने के साथ साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की एयर क्वालिटी इंडेक्स बुलेटिन के अनुसार रविवार को मुरादाबाद के हालात में कुछ सुधार दर्ज किया गया था, ग्रेटर नोयडा की स्थिति 328 एआईक्यू से भी अधिक होने के साथ गंभीर बनी हुई है। प्रदेश में वृंदावन सबसे कम 98 एआईक्यू के साथ सबसे कम प्रदूषित शहरों में नंबर एक पर रहा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *