देवरिया न्यूज़

: :

योग दिवस पर उत्तर से लेकर दक्षिण तक योगमय हुआ विश्व, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

देवरिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरी दुनिया योगमय नजर आई। एक ओर देश में जहां राष्ट्रपति से लेकर सभी बड़े नेताओं ने योग किया, वहीं यूएन में पीएम मोदी योग दिवस में शामिल हुए। भारतीय सेना ने भी जमीन, पहाड़ और पानी, जहां उनकी तैनाती थी वहीं योग का अभ्यास किया। देशभर से योग दिवस की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया योग


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ योग किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उन्होंने कहा- “योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है और दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए भारत का महान उपहार है। योग शरीर और मन को एक साथ लाता है और यह जीवन के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है”।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने योग पर दिया संदेश
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर परिसर में योग का अभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने जीवन में योग की महत्ता को बताया और कहा कि- “योग से ही काया निरोगी रहती है। योग जीवन जीने की कला का नाम है, योग से जीवन की दिशा और दशा तय की जा सकती है। योग भारतीयों के द्वारा विश्व को दिया गया एक उपहार है। भारत की ऋषि परंपरा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर हम सबके सामने है।”


उत्तर प्रदेश में मदरसों में भी किया गया योगाभ्यास
उत्तर प्रदेश के मदरसा बोर्ड ने 21 जून को सभी मदरसों में योग अभ्यास कराने का निर्देश दिया था। जिसका सभी मदरसों में पालन किया गया। बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी ने मदरसों में योग के कठिन से कठिन आसन किए। हालांकि इसे लेकर कुछ विरोध के स्वर भी उठे लेकिन उसका असर नहीं दिखा। सभी ने योग दिवस पर बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत पर किया योग
योग दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोच्चि में INS विक्रांत पर योग का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा- “भारत सरकार अपने स्तर पर योग को भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फैलाने का भगीरथ प्रयास कर रही है। आज पूरी दुनिया में योग एक गौरवमयी यात्रा कर रहा है। दुनिया ने योग के महत्व को जाना और पहचाना है।यहां योग का अर्थ सिर्फ कुछ आसनों से नहीं है, बल्कि योग इससे कहीं अधिक व्यापक है। योग का संबंध कर्म, ज्ञान और भक्ति से भी है। इसी केरल की धरती से सातवीं शताब्दी में जगतगुरू आदि शंकराचार्य निकले, जिन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा, पूरे भारत में योग-संस्कृति के विकास के लिए लगाया।

मंत्रमुग्ध कर देंगी सेना के योगाभ्यास की ये तस्वीरें
अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों से लेकर लद्दाख की खूबसूरत पैंगगोंग झील तक और सिक्किम की बर्फिली वादियों में हमारे रक्षकों ने योग का अभ्यास किया। सेना के योग दिवस की तस्वीरें इतनी खूबसूरत हैं कि जिसने भी देखा मंत्रमुग्ध हो गया।

लद्दाख में ITBP के जवानों ने जीरो डिग्री तापमान पर 18 हजार फीट ऊंचाई पर योगाभ्यास किया।

अरुणाचल प्रदेश में पहाड़ों पर योग करते भारतयी सेना के जवान।

लद्दाख में सेना के जवानों ने पैंगोंग त्सो झील के किनारे योग किया।


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालासोर में किया योग
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालासोर में लोगों के साथ योग किया। उन्होंने अपने ट्विटर पर खुद योग दिवस की तस्वीर साझा की और लिखा “बालासोर के लोगों के साथ योग।”

कांग्रेस ने योग दिवस पर नेहरू को याद किया, थरूर ने की सरकार की तारीफ
योग दिवस पर कांग्रेस ने जवारलाल नेहरू की योग करते हुए तस्वीर शेयर करते हुए उनके द्वारा योग को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का उल्लेख किया है। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार की तारीफ की और कहा- “‘हमारी सरकार’ समेत उन सभी लोगों के योगदान को स्वीकार किया जाना चाहिए जिन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया।” उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में योग का अंतरराष्ट्रीयकरण करने को लेकर मौजूदा सरकार, प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय काभीधन्यवाद किया।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *