देवरिया। चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या डैशबोर्ड के मुतबिक चीन की वर्तमान आबादी 142.57 करोड़ है, जबकि भारत की आबादी को 142.86 बताया गया है। चीन से भारत की आबादी अब 29 लाख ज्यादा हो गई है।
2011 के बाद भारत में नहीं हुई है जनगणना
भारत में साल 2011 में जनसंख्या गणना हुई थी, उसके बाद अब तक जनगणना नहीं हुई है। नियम के मुताबिक साल 2021 में जनगणना की जानी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था। भारत की वर्तमान जनसंख्या संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक है। हालांकी भारत की जनसंख्या वृद्धि की दर 1980 के बाद से ही कम हो गई है। साल 1960 के बाद 2022 में चीन की जनसंख्या में कुछ कमी आई है।