देवरिया न्यूज़

: :

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को ASI ने मारी गोली, अस्पताल में इलाज के दौरान निधन

देवरिया। ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास की एक हमले में मौत हो गई। रविवार को पार्टी के एक कार्यक्रम के लिए वो ब्रजराजनगर गए हुए थे। लोगों का अभिवादन करने जैसे ही वो अपनी कार से उतरने लगे ASI गोपाल दास ने उनपर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चला दी। हमले के फौरन बाद नब किशोर दास अपनी कार की ही सीट पर गिर गए।


तुरंत किया गया एयरलिफ्ट

गोली स्वास्थ्य मंत्री के सीने पर लगी थी। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ब्रजराजनगर से तुरंत भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन रात करीब 8 बजे उनका निधन हो गया।


पहले मंत्री का सुरक्षा गार्ड था आरोपी ASI
बताया जा रहा है आरोपी ASI गोपाल दास पहले स्वास्थ्य मंत्री का ही सुरक्षा कर्मी था। लेकिन बाद में उसका तबादला हो गया था। आरोपी ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के तुरंत बाद ASI को गिरफ्तार कर लिया गया था।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा ‘मैं स्तब्ध हूं’

नब किशोर दास के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ट्वीट कर कहा कि- ‘हिंसा के इस कायरतापूर्ण कृत्य में ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास जी की मृत्यु की खबर से मैं स्तब्ध और व्यथित हूं’।


पीएम मोदी और ओडिशा के सीएम ने जताया दुख
पीएम मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी दुख व्यक्त किया। सीएम कार्यालय की तरफ से आए बयान में कहा गया कि ‘नब किशोर दास ओडिशा सरकार और पार्टी दोनों के लिए संपत्ति थे उनका निधन राज्य के लिए बड़ी क्षति है’

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *