देवरिया न्यूज़

: :

राम मंदिर के इतिहास पर बनेगी फिल्म, लिखेंगे प्रसून जोशी, अमिताभ बच्चन दे सकते हैं आवाज

देवरिया। अयोध्या, आस्था का बड़ा केंद्र है। अगले साल यानी 2023 में यहां भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। मंदिर का इतिहास 500 साल पुराना बताया जाता है, जो जल्द ही हमारे सामने फिल्म के रूप में होगा। इन 500 वर्षों की कहानी और मंदिर बनने तक के संघर्ष को फिल्म के रूप में उतारने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज हो सकती है। वो सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं।

प्रसून जोशी को फिल्म बनाने की जिम्मेदारी
राम मंदिर के इतिहास को दिखाना और धार्मिक आस्था का ध्यान रखते हुए लोगों तक पहुंचाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। फिल्म निर्माण की ये जिम्मेदारी फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष और लेखक प्रसून जोशी को दी गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रसून जोशी ने फिल्म निर्माण के लिए किसी तरह की फीस लेने से इनकार कर दिया है।


राम मंदिर समिति से मिली मंजूरी
फिल्म निर्माण के लिए राम मंदिर समिति ने अपनी मंजूरी दे दी है। फिल्म निर्माण के लिए प्रसून जोशी के साथ 6 लोगों की टीम काम करेगी। इस फिल्म का निर्देशन डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी करने वाले हैं। द्विवेदी ने सालों पहले दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक चाणक्य का निर्देशन किया था। वहीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सेक्रेटरी सच्चिदानंद जोशी फिल्म निर्माण में समन्वयक का काम करेंगे।


अमिताभ बच्चन दे सकते हैं अपनी आवाज
इस फिल्म निर्माण का फैसला राम मंदिर समिति की बैठक में लिया गया। समिति ने फिल्म में सूत्रधार के रूप में अमिताभ बच्चन को अपनी आवाज देने के लिए आग्रह किया है। बताया जा रहा है अमिताभ बच्चन ने भी अगर अपनी आवाज दी तो किसी प्रकार की फीस नहीं लेंगे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *