देवरिया न्यूज़

ICC Womens T20 World Cup: रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 11 रन से हराया

देवरिया। । महिला टी20 विश्व कप का 14वां मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को खेला गया। इंग्लैंड ने भारत को 11 रन से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 151 रन बनाए और भारत को 152 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 140 रन ही बना सकी।

भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 52 रन और ऋचा घोष ने 47 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड के लिए नताली स्कीवर सबसे ज्यादा 50 रन बनाईं थी। उनके अलावा एमी जोन्स ने 40 रन और हीथर नाइट ने 28 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने पांच, शिखा पांडे और दीप्ती शर्मा ने एक-एक विकेट लिए।

152 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 5 विकेट गंवाकर 140 रन ही बना सकी। टीम के लिए ओपनर स्मृति मंधाना ने 41 बॉल पर 52 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ऋचा घोष 34 बॉल पर 47 रन बनाकर आखिर तक नाबाद रहीं, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

आखिरी ओवर में भारतीय टीम को जीत के लिए 31 रनों की जरूरत थी। तब कैथरिन सिवर-ब्रंट ने एक नो-बॉल भी डाली थी, लेकिन फ्री-हिट का फायदा भारत को नहीं मिल सका। ऋचा घोष ने आखिरी ओवर में एक छक्का और 4 चौके जमाकर कुल 19 रन निकाले। इस तरह भारतीय टीम 11 रनों से मैच हार गई। टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की यह लगातार छठी जीत है। टी20 विश्व कप में इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमों के बीच कुल छह मैच खेले गए हैं जिसमें हर बार भारत को हार मिली है।

भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर

मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि इंग्लैंड टीम 6 पॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज हैं। इंग्लिश टीम का नेट रनरेट काफी बेहतर है। भारतीय टीम को अब ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी और चौथा मैच आयरलैंड के खिलाफ 20 फरवरी को खेलना है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *