देवरिया। त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को जारी किए गए। नतीजों में त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया है और मेघालय में भाजपा और एनपीपी की गठबंधन सरकार बनने जा रही है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की वहीं त्रिपुरा में 33 सीटें हासिल की है। मेघालय में NPP सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। NPP ने 26 सीटों पर जीत का परचम लहराया है।
मेघालय में BJP-NPP गठबंधन से बनेगी सरकार
मेघालय में भाजपा सत्तारूढ़ NPP के साथ गठबंधन करने जा रही है। चुनाव से पहले NPP ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ लिया था। नतीजों के बाद कॉनराड संगमा ने ट्वीट कर भाजपा से समर्थन मिलने की पुष्टि की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा- ‘मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने गृहमंत्री अमित शाह को फोन कर सरकार बनाने के लिए मदद मांगी है’। कॉनराड संगमा ने भाजपा को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा- ‘हम मेघालय की सेवा के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे’
नागालैंड में पहली बार महिला MLA
नागालैंड में 14वीं बार विधानसभा चुनाव हुए हैं लेकिन राज्य बनने से लेकर अब तक यहां कोई भी महिला विधायक चुन कर नहीं आई थी। इस चुनाव में यह भी खास रहा कि इस बार यह परंपरा टूट गई। इस बार नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की हेकानी जाखालू दीमापुर-3 सीट से जीतकर नगालैंड की पहली महिला विधायक बन गई हैं।
तीनों राज्यों में नतीजे इस प्रकार रहे-
त्रिपुरा
भाजपा- 33 सीटें
लेफ्ट- 14 सीटें
टीएमसी- 13 सीटें
नगालैंड
भाजपा- 37 सीटें
अन्य- 22 सीटें
एनपीएफ- 2 सीटें
मेघालय
एनपीपी- 26 सीटें
अन्य- 26 सीटें
तृणमूल- 5 सीटें
भाजपा- 2 सीटें