देवरिया न्यूज़

: :

Holi 2023 : होली के दिन जरूर करें ये उपाय, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

देवरिया। हिंदू धर्म में होली का त्योहार महत्वपूर्ण माना जाता है। यह त्योहार 8 मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। इस त्योहार का तंत्र-मंत्र में अत्यधिक महत्व बताया गया है। इस पर्व पर तंत्र-मंत्र से संबंधित बड़े अनुष्ठान किए जाते हैं। अगर आप भी चाहें तो कुछ आसान से उपाय करके अपने लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि पा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में…

होली पर करें ये टोटके

अगर आप घर में लक्ष्मी का स्थाई वास चाहते हैं तो होलिका दहन की अग्नि में एक जटा वाला नारियल, पान तथा सुपारी चढ़ाएं। इसके बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए होलिका की 11 परिक्रमा करें। इस उपाय से आपके घर में समृद्धि आएगी। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्रीसूक्त और लक्ष्मीसूक्त का पाठ करें। इनका हवन करवाएं तथा केसर मिश्रित खीर से मां को भोग लगाएं। इस खीर का कुछ हिस्सा प्रसाद स्वरूप घर के सभी लोग ग्रहण करें, जबकि खीर का अधिकांश हिस्सा गरीब छोटी कन्याओं में बांट दें। इससे बहुत जल्दी करोड़पति बन सकते हैं।

होलिका दहन की भस्म को अपने घर के चारों तरफ बिखेर दें। घर के गमलों में भी इसका कुछ हिस्सा डाल दें। इस उपाय से घर में मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियां दूर भाग जाएंगी।

ऐसी मान्यता है कि होली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। मन में सकारात्मक विचार आते हैं। इस दिन सुबह उठकर शाही स्नान करने और दान पुण्य से परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इस दिन भूखों को खाना खिलाने और वस्त्र दान से सुख-समृद्धि मिलती है। इस दिन ब्राह्मण को भोजन कराकर दान दक्षिणा देना भी शुभ माना जाता है।

ये भी मान्यता है कि होली के दिन किसी कामगार को खाली हाथ न जाने दें, यदि कोई जरूरत मंद मिले तो उसे अन्न और धन का विशेष रूप से दान करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *