देवरिया। चर्चित SDM ज्योति मौर्य के मामले में महोबा होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले में मनीष दुबे के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए थे जिसमें वे दोषी पाए गए हैं। दोषी पाए जाने के बाद विभाग ने मनीष दुबे के निलंबन की संस्तुति कर दी है। ज्योति मौर्य का मामला सामने आने के बाद विभाग ने आतंरिक रूप से जांच शुरू की थी। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह को सौंपी गई थी, जिसके बाद मनीष दुबे दोषी पाए गए हैं।
विभाग की छवि धूमलि करने के दोषी
मनीष दुबे की जांच रिपोर्ट डीआईजी ने डीजी होमगार्ड को सौंप दी है। जिसमें 3 मामलों का जिक्र किया गया है। मनीष दुबे को मुख्य रूप से विभाग की छवि खराब करने का दोषी पाया गया है। डीजी होमगार्ड को सौंपी रिपोर्टो में डीआईजी ने मनीष दुबे के निलंबन की भी सिफारिश की है। मनीष दुबे निलंबित होते हैं या नहीं यह कुछ दिनों के बाद पता चलेगा। फिलहाल जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है उसके बाद ही आखिरी फैसला होगा।
जानें क्या है पूरा मामला
कुछ दिनों पहले आलोक मौर्य नाम के एक सफाईकर्मी ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने अपनी जान को अपनी SDM पत्नी ज्योति मौर्य से खतरा बताया था। साथ ही उसने अपनी पत्नी के संबंध कमांडेंट मनीष दुबे से होने का भी आरोप लगाया था। खबरों के मुताबिक ज्योति मौर्य को SDM के पद तक पहुंचने के लिए उनके पति आलोक मौर्य ने पूरा सपोर्ट किया है लेकिन अब जब ज्योति मौर्य का व्यवहार आलोक के साथ कुछ सालों से ठीक नहीं है। साल 2010 में ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य की शादी हुई थी और 2015 में ज्योति मौर्य को SDM का पद मिला था। सोशल मीडिया पर यह केस खूब वायरल हो रहा है। इस पर कई मीम्स बन रहे हैं और भोजपुरी और अवधि भाषा में इस पर कई गाने भी बनाए जा चुके हैं।